फोटो गैलरी

Hindi Newsनिरंकारी मिशन का मकसद नारी का सम्मान धूम-धाम से मना निरंकारी महिला समागम

निरंकारी मिशन का मकसद नारी का सम्मान धूम-धाम से मना निरंकारी महिला समागम

नगर के हरबंशपुर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को धूम-धाम से निरंकारी महिला समागम का आयोजन किया गया। समागम में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान नारी सम्मान पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि...

निरंकारी मिशन का मकसद नारी का सम्मान धूम-धाम से मना निरंकारी महिला समागम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के हरबंशपुर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को धूम-धाम से निरंकारी महिला समागम का आयोजन किया गया। समागम में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान नारी सम्मान पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि स्वीटी अग्रवाल ने कहा नारी समागम का मूल मकसद नारी का सम्मान करना है। निरंकारी मिशन नारी का सम्मान वर्षों से करता आ रहा है। वर्ष 1929 में निरंकारी मिशन का कारवां आगे बढ़ना शुरू हुआ, तो सद्गुरू बाबा गुरू बचन सिंह जी महराज ने अपनी पत्नी राजमाता जी को भी साथ में बैठा कर सम्मान देने का कार्य किया। उस वक्त भी जब कभी बात आती थी, तो निरंकारी मिशन की मिसाल सफाई पर भी दी जाती रही है। कुछ वक्त पहले सदगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महराज ने तो अपने को सदगुरू माता सविंदर हरदेव जी महराज को समर्पित कर दिया। आज माता जी बस एक ही बात कह रही हैं कि बाबा जी के वचन पर ही हमें चलना है। समागम के मौके पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर/प्रसाद का वितरण किया गया। सत्संग भवन के अध्यक्ष विरेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी डॉ.अनिल चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, साहबद्दीन यादव, मास्टर राजेंद्र प्रसाद निषाद, संतोष सिंह, जयप्रकाश चौधरी, सूबेदार, सुबाष सोनकर, बहादुर चौधरी, प्रदीप, क्षेत्रीय संचालक सुनेश्वर पाल आदि नेभी भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें