फोटो गैलरी

Hindi Newsआजमगढ़ में मोदी का नहीं चला जादू दस में मिली महज एक सीट

आजमगढ़ में मोदी का नहीं चला जादू दस में मिली महज एक सीट

17वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पूरे प्रदेश के परिणामों के विपरीत पीएम नरेंद्र मोदी का जादू आजमगढ़ में नहीं चल पाया। जिले की दस सीटों में से महज एक सीट से ही भाजपा को संतोष करना पड़ा है। बाकी नौ...

आजमगढ़ में मोदी का नहीं चला जादू दस में मिली महज एक सीट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Mar 2017 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

17वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पूरे प्रदेश के परिणामों के विपरीत पीएम नरेंद्र मोदी का जादू आजमगढ़ में नहीं चल पाया। जिले की दस सीटों में से महज एक सीट से ही भाजपा को संतोष करना पड़ा है। बाकी नौ सीटों में से पांच पर समाजवादी पार्टी और चार पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनाव परिणाम शनिवार की दोपहर बाद आम जनता के सामने आ गए। समाजवादी पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़ सदर से, डा संग्राम यादव अतारौलिया से, नफीस अहमद को गोपालपुर से, विधायक आलमबदी को निजामाबाद से व कल्पनाथ को मेंहनगर सुरक्षित विधानसभा से सफलता मिली है।

वहीं सगड़ी से वंदना सिंह को, मुबारकपुर से शाहआलम को, लालगंज से आजाद अरिमर्दन को, दीदारगंज से सुखदेव राजभर को जीत का स्वाद मिला है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी को फूलपुर पवई विधानसभा से कामयाबी मिली है। यहां से पार्टी प्रत्याशी अरुणकांत यादव को विजयश्री मिली है।

इस चुनाव परिणाम ने कई दिग्गजों को हार का सामना भी करना पड़ा है। हारने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विद्या चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहे।

इसी तरह विधायक आदिल शेख, श्यामबहादुर यादव, बेचई सरोज को पराजय का मुंह देखना पड़ा। इसी क्रम में पूर्व विधायक कमला प्रसाद यादव, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज को भी सफलता नहीं मिल पाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें