फोटो गैलरी

Hindi News20 किलो प्रतिबंधित मांस संग किशोर गिरफ्तार

20 किलो प्रतिबंधित मांस संग किशोर गिरफ्तार

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार के पास रविवार की सुबह प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने जा रहा एक किशोर बाइक लेकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को हिरासत में लेने के बाद उसे जिला...

20 किलो प्रतिबंधित मांस संग किशोर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार के पास रविवार की सुबह प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने जा रहा एक किशोर बाइक लेकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को हिरासत में लेने के बाद उसे जिला अस्पताल में अपनी कस्टडी में इलाज करा रही है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी 16 वर्षीय आलम पुत्र मुन्नू रविवार की भोर में बीस किलो प्रतिबंधित मांस को बाइक पर लेकर उसे बेचने के लिए जा रहा था। रास्ते में वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार के पास पहुंचा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हादसे में आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर प्रतिबंधित मांस बिखरा देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल आलम को हिरासत में लेकर अपनी कस्टडी में जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रही है। बरामद की गई मांस को पुलिस ने गड्ढा खोदकर दफन करा दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में घायल आलम ने बताया कि वह महराजगंज थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित मांस ला रहा था और कंधरापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मौलानी गांव में सप्लाई करने जा रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें