गरुण पुराण : महिलाओं को कभी नहीं करने चाहिए ये काम
पुराणों में ऐसी कई बातों का वर्णन है जिसे अपनाकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है। गरुण पुराण में इससे जुड़ी कई बातें बताई गई है। इसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए कुछ बातें कही गई है। गरुण पुर
पुराणों में ऐसी कई बातों का वर्णन है जिसे अपनाकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है। गरुण पुराण में इससे जुड़ी कई बातें बताई गई है। इसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए कुछ बातें कही गई है। गरुण पुराण के अनुसार ऐसी कुछ काम है जो महिलाओं को कभी नहीं करने चाहिए। तो आइए जानते है क्या है वो बातें:
गरुण पुराण : महिलाओं को कभी नहीं करने चाहिए ये काम
1. गरुण पुराण के अनुसार किसी भी महिला को अपने जीवन साथी से ज्यादा समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। कहा जाता है कि इससे उसे पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए महिला को जीवन साथी के साथ ही रहना चाहिए।
2. किसी भी स्त्री हो या पुरुष को हमेशा अच्छे चरित्र वाले लोगों से मित्रता रखनी चाहिए। अगर आपकी मित्रता किसी बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से है तो आप कभी भी समाज में सम्मान नहीं पाएंगे। महिलाओं का इन लोगों से दूर रहना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि संपूर्ण गृहस्थी उन्हीं पर केंद्रित है।
3. महिलाओं को हर व्यक्ति का पूरा सम्मान करना चाहिए। अगर आप किसी का सम्मान नहीं करेंगे तो आपका भी कोई सम्मान नहीं करेगा। जो महिला परिवारवालों के साथ झगड़ा करती है उनके घर कभी भी शांति नहीं रहती।
पढ़े : तुरंत फल देती है कालभैरव की पूजा, आज करें इस मंत्र का जाप
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
गरुण पुराण : महिलाओं को कभी नहीं करने चाहिए ये काम