फोटो गैलरी

Hindi Newsvastu tips home positive energy 4 mistake should be avoided

VASTU TIPS: घर में हों ये 4 छोटी गलतियां तो चला जाता है हाथों में आया पैसा

वास्तु के मुताबिक घर में सकारात्मक ऊर्जा के रहने से सबकुछ सही रहता है लेकिन अगर वास्तु के अनुसार कुछ गलतियां कर दी जाएं तो कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। खासकर घर में पानी का स्रोत बनवाते समय

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 18 Jan 2017 06:45 PM

वास्तु के मुताबिक घर में सकारात्मक ऊर्जा के रहने से सबकुछ सही रहता है लेकिन अगर वास्तु के अनुसार कुछ गलतियां कर दी जाएं तो कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। खासकर घर में पानी का स्रोत बनवाते समय और दीवारें बनवाते समय। अगर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए तो आपके हाथों में आया पैसा भी चला जाता है और कर्ज भी चढ़ता है। इसलिए घर में वास्तु की इन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। आगे की स्लाइड में पढ़ें इन बातों के बारे में:  

VASTU TIPS: घर में हों ये 4 छोटी गलतियां तो चला जाता है हाथों में आया पैसा1 / 2

VASTU TIPS: घर में हों ये 4 छोटी गलतियां तो चला जाता है हाथों में आया पैसा

1.वास्तु के मुताबिक कभी भी घर की दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण दिशा में पानी का पानी का स्रोत नहीं होना चाहिए। इसलिए घर की दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण दिशा में कुआं या नल नहीं रखना चाहिए। इससे घर में पैसा नहीं आता है। 

2.वास्तु की मानें तो पूर्व और उत्तर दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए। इस दिशा में भूलकर भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में भारी सामान रखने से धन हानि उठानी पड़ती है।

3.वास्तु के अनुसार घर की दीवार बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घर की दीवार में कोई झुकाव न हो। घर की उत्तर और दक्षिण दिशा की दीवार बिलकुल सीधी बनवाएं। उत्तर की दीवार हलकी नीची होनी चाहिए। ऐसा न होने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

4.वास्तु के मुताबिक घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा के कोने में टॉयलट नहीं बनवाना चाहिए इससे आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।

जानें आखिर क्यों लगाया जाता है तिलक

घर में ये पौधे लगाएंगे तो होगा लक्ष्मी का वास   

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

VASTU TIPS: घर में हों ये 4 छोटी गलतियां तो चला जाता है हाथों में आया पैसा2 / 2

VASTU TIPS: घर में हों ये 4 छोटी गलतियां तो चला जाता है हाथों में आया पैसा