फोटो गैलरी

Hindi Newsto please lord ganesha start doing these things on every wednesday

भगवान गणेश होंगे प्रसन्न, इसी बुधवार से शुरू कर दें ये 5 उपाय

बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश के स्मरण मात्र से मनुष्य के जीवन की कई परेशानियां हल हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ सरल उपाय करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और अपने...

भगवान गणेश होंगे प्रसन्न, इसी बुधवार से शुरू कर दें ये 5 उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Aug 2017 08:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश के स्मरण मात्र से मनुष्य के जीवन की कई परेशानियां हल हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ सरल उपाय करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेते हैं। आइए जानें कुछ सरल उपाय:

1.बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के बारह नामों का स्मरण करना चाहिए। मंदिर में विधि विधान से पूजा करते हुए भगवान गणेश का नाम लेने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

2.अगर आर्थिक रूप से तंग हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इसके साथ ही थोड़ी देर बाद घी और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए। इस तरह करने से आर्थिक रूप से खुशहाली आती है। 

3.बुधवार के दिन मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। कहते हैं इससे सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होता है।

4.अगर पारिवार के सदस्यों के बीच अनबन होती है तो भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ानी चाहिए। हो सके तो भगवान गणेश की दुर्वा से प्रतिमा बनाकर उका पूजन करना चाहिए।

5.बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद खुद भी अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें