फोटो गैलरी

Hindi Newsशिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 

संसार में किसकी मृत्यु कब होगी किसी को नहीं पता। लेकिन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शंकर से संबंधित शिवपुराण में आपको इसका जवाब मिलेगा। इस ग्रंथ में भगवान शिव से संबंधित कई बातें बताई गई हैं।

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 24 Jan 2017 06:26 PM

संसार में किसकी मृत्यु कब होगी किसी को नहीं पता। लेकिन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शंकर से संबंधित शिवपुराण में आपको इसका जवाब मिलेगा। इस ग्रंथ में भगवान शिव से संबंधित कई बातें बताई गई हैं। शिवपुराण में भगवान शिव ने माता पार्वती को मृत्यु के संबंध में कुछ विशेष संकेत बताए थे इन संकेतों को समझकर यह जाना जा सकता है कि मृत्यु से पहले कौन-कौन से संकेत होते हैं: 

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 1 / 3

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 

1. शिवपुराण में कहा गया है कि अगर किसी के सिर के ऊपर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाएं या गिद्ध और कौवे घेर लें। तो इसे शिवपुराण में मृत्यु का संकेत बताया गया है।

2. इस ग्रंथ के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का शरीर सफेद या पीला पड़ जाए और लाल निशान दिखाई दें तो यह भी मृर्तु का संकेत है।

3. शिवपुराण के अनुसार जब किसी मनुष्य का बायां हाथ लगातार एक सप्ताह तक फड़कता रहे, तो इसे भी मृत्यु के संकेत की संज्ञा दी गई है।

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 2 / 3

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 

4. शिवपुराण के अनुसार जिस व्यक्ति को अग्नि का प्रकाश ठीक से दिखाई न दे और चारों ओर काला अंधकार दिखाई दे तो शिवपुराण के अनुसार ये भी मृत्यु का संकेत है।

5. इस ग्रंथ के अनुसार जब किसी व्यक्ति को जल, तेल या आइने में अपनी परछाई न दिखाई दे, तो इसे भी मृत्यु का संकेत पता चलता है।

पढ़े: 28 जनवरी से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, ये है पूजा विधि

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत 3 / 3

शिवपुराण: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत