फोटो गैलरी

Hindi Newspalmistry know all about your heart line

हाथों की यह रेखा बताती है आपके रिलेशनशिप के बारे में

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कहा जाता है हाथों की लकीरें आपके भविष्य के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। हथेली में हार्ट लाइन भी एक महत्वपूर्ण लाइन होती है। इसे लव लाइन भी कहा जाता है। इस लाइन के ज

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 20 Jan 2017 06:25 PM

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कहा जाता है हाथों की लकीरें आपके भविष्य के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। हथेली में हार्ट लाइन भी एक महत्वपूर्ण लाइन होती है। इसे लव लाइन भी कहा जाता है। इस लाइन के जरिए किसी भी इंसान के इमोशन और इमोशनल रिलेसनशिप के बारे में बताती है। यह रेखा हेडलाइन और लाइफलाइन के ऊपर से शुरू होती है। आज हम आपको बता रहे हैं इससे ही जुड़ी बातों के बारे में: 

हाथों की यह रेखा बताती है आपके रिलेशनशिप के बारे में1 / 2

हाथों की यह रेखा बताती है आपके रिलेशनशिप के बारे में

लंबी रेखा: अगर हार्ट लाइन लंबी होती है तो कहा जाता है कि ऐसा इंसान खुले विचारों का होता है और सभी रिश्तों का अच्छे से ध्यान रखता है। इसके अलावा ऐसे रेखा वाले लोगों के रिलेशनशिप बिल्कुल परफेक्ट होते हैं। 

बहुत लंबी: अगर यह लाइन काफी लंबी हो तो पार्टनर एक दूसरे का हमेशा सहयोग करते हैं।
गहरी: अगर यह रेखा काफी गहरी हो तो यह एक तनावपूर्ण जीवन की तरफ इशारा करती है।
छोटी रेखा: अगर यह रेखा छोटी हो तो कहा जाता है कि ऐसा इंसान काफी सेल्फ सेंटर्ड होता है।
मुड़ी हुई रेखा: अगर यह रेखा मुड़ी हो तो कहा जाता है कि ऐसा इंसान बहुत इमोशनल और सेंसेटिव होता है और अपनी भावनाओं का अच्छे से इजहार कर सकता है।

यहां पढ़ें हस्तरेखा से जुड़ी और भी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हाथों की यह रेखा बताती है आपके रिलेशनशिप के बारे में2 / 2

हाथों की यह रेखा बताती है आपके रिलेशनशिप के बारे में