फोटो गैलरी

Hindi Newsoldest temple of devi shailputri is situated in varansi

ये है मां शैलपुत्री का सबसे प्राचीन मंदिर, यहां जो मांगों सब मिलता है

  शनिवार सुबह से ही शारदीय नवरात्रों की शुरूआत हो जाएगी। इस साल नवरात्रि पूजन शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 से प्रारंभ है। 1 अक्टूबर 2016 प्रतिपदा के दिन हस्त नक्षत्र और ब्रह्म योग होने के कारण

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 08:43 PM

 

शनिवार सुबह से ही शारदीय नवरात्रों की शुरूआत हो जाएगी। इस साल नवरात्रि पूजन शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 से प्रारंभ है। 1 अक्टूबर 2016 प्रतिपदा के दिन हस्त नक्षत्र और ब्रह्म योग होने के कारण सूर्योदय के बाद तथा अभिजीत मुहूर्त में घट/कलश स्थापना करना चाहिए। ये सब तो आप शायद पहले से भी जानते होंगे लेकिन क्या आप उस मंदिर के बारे में जानते हैं जहां मां शैलपुत्री स्वयं विराजती हैं। जी हां वाराणसी में एक ऐसा प्राचीन मंदिर मौजूद है जिसे मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप वाला पहला मंदिर कहा जाता है।

पढ़ें: राशियों के अनुसार पढ़ें आपके लिए क्या शुभ फल लेकर आ रहे हैं नवरात्रि

कहां है ये मंदिर

धर्म नगरी वाराणसी के मरहिअ घाट पर स्थित मां शैलपुत्री का मंदिर बेहद प्रसिद्द है। ये एक प्राचीन मंदिर है और मान्यताओं के मुताबिक यही मां शैलपुत्री का पहला मंदिर है। पहले नवरात्रि के दिन इस मंदिर में पांव रखने की भी जगह नहीं रहती। कहा जाता है कि सुहागनें अपने सुहाग की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थय के लिए मां शैलपुत्री के मंदिर आती हैं। इस मंदिर में भक्तजन लाल फूल, लाल चुनरी और नारियल के साथ सुहाग का सामान चढ़ाते हैं।

यहां कल के दिन महाआरती भी होती और मां शैलपुत्री की कथा भी सुनाई जाती है। यहां लोग काफी दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं और मन्नत पूरी हो जाने पर पूजा करवाते हैं। कहा जाता है की शिव की धरती वाराणसी में मौजूद माता का यह मंदिर इतना शक्तिशाली है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी हो जाती है। 

ये है मां शैलपुत्री का सबसे प्राचीन मंदिर, यहां जो मांगों सब मिलता है1 / 2

ये है मां शैलपुत्री का सबसे प्राचीन मंदिर, यहां जो मांगों सब मिलता है

 

क्या है मंदिर से जुड़ी कथा

नवरात्र में इस मंदिर में पूजा करने का खास महत्व होता है। माना जाता है कि अगर आपके दापत्यं जीवन में परेशानी आ रही है तो यहां पर आने से आपको सभी कष्टों से  निजात मिल जाता है।  इस मंदिर को लेकर एक कथा प्रचलित है। इसके अनुसार माना जाता है कि मां कैलाश से काशी आई थी। जानिए आखिर कथा क्या है।

इसके अनुसार मां पार्वती ने हिमवान की पुत्री के रूप में जन्म लिया और शैलपुत्री कहलाईं एक बार की बात है जब माता किसी बात पर भगवान शिव से नाराज हो गई और कैलाश से काशी आ गईं इसके बाद जब भोलेनाथ उन्हें मनाने आए तो उन्होंने महादेव से आग्रह करते हुए कहा कि यह स्थान उन्हें बेहद प्रिय लगा लग रहा है और वह वहां से जाना नहीं चाहती जिसके बाद से माता यहीं विराजमान हैं माता के दर्शन को आया हर भक्त उनके दिव्य रूप के रंग में रंग जाता है।

यह एक ऐसा मंदिर है जहां पर माता शैलपुत्री की तीन बार आरती होने का साथ-साथ तीन बार सुहाग का सामान भी चढ़ता है। भगवती दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। हिमालय के यहां जन्म लेने से उन्हें शैलपुत्री कहा गया। इनका वाहन वृषभ है।उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। इन्हें पार्वती का स्वरूप भी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि देवी के इस रूप ने ही शिव की कठोर तपस्या की थी।

ये है मां शैलपुत्री का सबसे प्राचीन मंदिर, यहां जो मांगों सब मिलता है2 / 2

ये है मां शैलपुत्री का सबसे प्राचीन मंदिर, यहां जो मांगों सब मिलता है