9, 18, और 27 तारीख को जन्मे लोग होते हैं थोड़े से जिद्दी
अंक ज्योतिष के अनुसार राशि नहीं बल्कि मूलांक के जरिए भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। जिन लोगों का जन्म 9, 18, और 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 माना जाता है। अंक ज्योतिष की मानें तो...
अंक ज्योतिष के अनुसार राशि नहीं बल्कि मूलांक के जरिए भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। जिन लोगों का जन्म 9, 18, और 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 माना जाता है। अंक ज्योतिष की मानें तो 9 मूलांक वाले थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। कहा जाता है कि अगर इनकी उम्मीदें पूरी न की जाएं तो ये लोग बहुत परेशान रहते हैं और उस बात को दिल से लगा लेते हैं।
9 मूलांक वाले लोगों को ज्ञान और बुद्धि बहुत होती है। इसके अलावा ये लोग दूसरों के लिए एक मिसाल होते हैं। यही नहीं ये लोग शुरू से ही लीडर प्रकृति के लोग होते हैं। ये लोग उन चीजों के लिए दुनिया से लड़ते हैं जो इन्हें लगता है कि सही है। ये लोग अपनी पहले की जिंदगी से काफी सीख लेते हैं।
आप कुछ बातों को काफी गहराई से ले लेते हैं। जब बात पार्टनर की आती है तो ये लोग ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं जो रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हो। रिलेशनशिप के बारे में बात की जाए तो इन लोगों का रिलेशनशिप काफी स्मूद नहीं चलता। ये लोग जल्दी-जल्दी अपना आशियाना बदलते हैं और इन्हें घूमना भी बहुत अच्छा लगता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।