फोटो गैलरी

Hindi Newsmaha shivaratri lord shiva bholeshankar mantra

भगवान शिव के इन मंत्रों से होगी हर मनोकामना की पूर्ति

भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि भक्तों की सच्ची श्रद्धा और प्यार से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शंकर के बारे में मान्यता है कि अपनी मनोकानापूर्ति होती है। भोल

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Feb 2017 04:25 PM

भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि भक्तों की सच्ची श्रद्धा और प्यार से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शंकर के बारे में मान्यता है कि अपनी मनोकानापूर्ति होती है। भोले शंकर सिर्फ जल और बिल्वपत्र चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद बेल पत्र चढ़ाते समय दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम्| अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्|| मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव के इन मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान शिव की कृपा मिल जाती है। शक्ति, स्वास्थ्य, संरक्षण, जीवन, करियर से लेकर विवाह तक सभी मुरादें भगवान शिव पूरी करते हैं।

भगवान शिव के इन मंत्रों से होगी हर मनोकामना की पूर्ति1 / 2

भगवान शिव के इन मंत्रों से होगी हर मनोकामना की पूर्ति

यह भी कहा जाता है कि जिन लोगों का विवाह न हो रहा हो वो अगर भगवान शिव की रोज अराधना करें तो जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं भगवान शिव के कुछ मंत्रों के बारे में जिनका भगवान शिव की अराधना करते समय स्मरण करना चाहिए। 

यहां पढ़ें भगवान शिव के ये मंत्र

ॐ अघोराय नम:, 
ॐ शर्वाय नम:, 
ॐ विरूपाक्षाय नम:, 
ॐ विश्वरूपिणे नम:, 
ॐ त्र्यम्बकाय नम:, 
ॐ कपर्दिने नम:, 
ॐ भैरवाय नम:, 
ॐ शूलपाणये नम:, 
ॐ ईशानाय नम:, 
ॐ महेश्वराय नम:
ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ॐ

महाशिवरात्रि: भगवान शिव के ये 10 उपाय बढ़ाएंगे आपकी आमदनी

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

भगवान शिव के इन मंत्रों से होगी हर मनोकामना की पूर्ति2 / 2

भगवान शिव के इन मंत्रों से होगी हर मनोकामना की पूर्ति