फोटो गैलरी

Hindi Newslord vishnu mantra goddess lakshmi pleased

भगवान विष्णु के इन 2 मंत्रों के जाप से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा 

गुरुवार को भगवान विष्णु की उपासना बहुत फलदायी मानी गई है। अगर इस दिन भगवान विष्णु काके इन मंत्रों का जाप किया जाए तो निश्चय ही धन संबंधी हर पेरशानी का हल हो जाता है। इन मंत्रों का माला से जाप करना...

भगवान विष्णु के इन 2 मंत्रों के जाप से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा 
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Feb 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को भगवान विष्णु की उपासना बहुत फलदायी मानी गई है। अगर इस दिन भगवान विष्णु काके इन मंत्रों का जाप किया जाए तो निश्चय ही धन संबंधी हर पेरशानी का हल हो जाता है। इन मंत्रों का माला से जाप करना बहुत शुभ होता है।   


ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।


यह मंत्र  ऋग्वेद से लिया गया है। इस मंत्र में कहा गया है कि हे लक्ष्मीपति भगवान विष्णु आप महा दानी हो। आप एक सामान्य दानदाता ही नहीं बल्कि बड़े दानी है। इस संसार में कहा जाता है कि जो हर जगह से निराश हो गया हो आपके पास से कभी भी खाली हाथ नहीं जाता। आप उसकी एक याचना पर इच्छा पूरी करते हो। हे भगवान उसी तरह मेरे भी आर्थिक समस्या से मुक्ति दिलाओ। 

शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।।
लक्ष्मीकान्तंकमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

भगवान विष्णु को जगतपालक कहा जाता है। वे पूरी दुनिया के पालनहार हैं इसलिए हमेशा पीले फूल व पीला वस्त्र उन्हें अर्पित करने चाहिए और इस मंत्र से उनका स्मरण करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक विचारों और घटनाओं का विकास होता है। भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा ये घर में सुख और समृद्धि का भी वास होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें