फोटो गैलरी

Hindi Newsknow all about gomti chakra will give health wealth and success

गोमती चक्र: इसे घर पर रखने से आती है धन संपत्ति

ज्योतिष में गोमती चक्र को कई तरीकों से फायदेमंद माना गया है। ज्योतिष की मानें तो इसे घर में रखने के अलावा पहनने से भी कई परेशानियों से निपटा जा सकता है। गोमती चक्र एक प्राकृतिक शेल स्टोन है और ग

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Nov 2016 02:07 PM

ज्योतिष में गोमती चक्र को कई तरीकों से फायदेमंद माना गया है। ज्योतिष की मानें तो इसे घर में रखने के अलावा पहनने से भी कई परेशानियों से निपटा जा सकता है। गोमती चक्र एक प्राकृतिक शेल स्टोन है और गोमती नदी के पास पाया जाता है। ये सफेद रंग का स्टोन है और और इसके एक तरफ चक्र जैसा बना होता है। कहा जाता है कि चक्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। ज्योतिष की मानें तो इसे घर में रखने से बरकत तो आती ही है साथ ही नजर दोष में भी यह विशेष लाभकारी है। ज्योतिष में इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी इसकी पूजा की जाती है।  अगली स्लाइड में पढ़ें गोमती चक्र से होने वाले 5 लाभ:

गोमती चक्र: इसे घर पर रखने से आती है धन संपत्ति1 / 2

गोमती चक्र: इसे घर पर रखने से आती है धन संपत्ति

वास्तु दोष दूर करता है गोमती चक्र: गोमती चक्र घर के वास्तु दोष दूर करने के काम भी आता है। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि अगर घर बनवाते समय इमारत के नीचे 11 गोमती चक्र दबा दें तो इससे घर में रहने वाले सभी सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर नेगेटिव एनर्जी से दूर रहता है।  

कालसर्प दोष निवारण में: ज्योतिष की मानें तो कालसर्प दोष निवारण में भी गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जाता है। 

ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि जो लोग गोमती चक्र पहनते हैं या घर में रखते हैं उनके यहां हमेशा धन की कमी नहीं होती। ज्योतिषियों के अनुसार धन लाभ के लिए 11 गोमती चक्रों को पूजा घर में रखना चाहिए और इसकी पूजा करनी चाहिए। 

ज्योतिषों की मानें तो अगर व्यापार में भी लाभ नहीं होता तो दो गोमती चक्रों को व्यापार स्थान में लाल कपड़े में बांधकर लटकाना चाहिए। 

इसके अलावा नजर दोष में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

हाथ में नहीं ठहरता पैसा तो घर में कर लें इन 5 चीजों को सही

नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।