फोटो गैलरी

Hindi Newsknow about your personality by clour of your eyes

दूसरों की आंखों का रंग देखकर जानें वो सब कुछ जो कोई नहीं जानता

जब भी आप कभी किसी इंसान से मिलते हैं तो आप उसकी आंखों में देखते हैं। आंखें आपके व्यकितत्व का सबसे प्रभावशाली हिस्सा होते हैं। ये आपके बारे में काफी कुछ बयां कर देती हैं। हर इंसान की आंखों का रंग...

दूसरों की आंखों का रंग देखकर जानें वो सब कुछ जो कोई नहीं जानता
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जब भी आप कभी किसी इंसान से मिलते हैं तो आप उसकी आंखों में देखते हैं। आंखें आपके व्यकितत्व का सबसे प्रभावशाली हिस्सा होते हैं। ये आपके बारे में काफी कुछ बयां कर देती हैं। हर इंसान की आंखों का रंग अलग-अलग होता है। किसी की आंखें भूरे रंग की होती हैं, तो किसी की आंखे नीली होती हैं।  फेस रीडिंग के अनुसार आइए जानते हैं आंखों के रंग से आपके बारें में:  

भूरी आंखें: भूरी आंखों वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये लोग आत्मनिर्भक होते हैं और नए दोस्त बहुत बनाते हैं। यही नहीं बोलने में ये लोग काफी नरम और केयरिंग होते हैं। इन लोगों की एक खासियत यह भी होती है कि ये लोग प्रकृति के बहुत करीब होते हैं और परिवार का बहुत ध्यान रखते हैं।    

नीली आंखें: नीली आंखों के लोगों के बारे में बात की जाए तो रिलेशनशिप के मामले में ये लोग काफी विश्वसनीय होते हैं और अमूमन जिंदगी भर साथ निभाते हैं। यही नहीं नीली आंखों वाले लोग काफी कूल, स्मार्ट होते हैं । इन लोगों की लोगों को परखने की क्षमता भी अच्छी होती है।

अगर आपको दिखते हैं ये 10 सपने तो समझ लीजिए मालामाल होने वाले हैं आप

हरी आंखें: हरी आंखों वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। लेकिन इन लोगों को समझना कठिन होता है। अकसर इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये किसी रहस्य को छिपाए रहते हैं। रिश्तों के बारे में बात की जाए तो ये लोग रिश्तों को अच्छी तरह समझते हैं। 

काली आंखे: काली आंखे वाले लोग ईमानदार और जिम्मेदार कहे जाते हैं। ये लोग अपने बारे में कभी कुछ नहीं बताते और बातों को अपने अंदर दबा कर रखते हैं। 

ग्रे आंखें: ग्रे आंखों वाले लोग बुद्धिमान और सौम्य होते हैं। इन लोगों की खास बात यह है कि इन लोगों को गुस्सा कम आता है। ये लोग कम संवेदनशील होते हैं और किसी भी परिस्थिति में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। 

हेजल आंखें: हेजल आंखे मतलब होता है थोड़ी सी ब्राउन और थोड़ी सी ग्रीन होती हैं। इस रंग की आंखों वाले लोग नेचर में काफी अच्छे और आज्ञाकारी होते हैं। ये लोग नए काम को करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते। ये लोग साहसी लोग होते हैं और चुनौतियों को स्वीकार करते हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें