फोटो गैलरी

Hindi Newsknow about shakti peeth in pakistan nepal bangladesh sri lanka tibet

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

  हिन्दू धर्म पुराणों के अनुसार जिस-जिस जगह महादेव की पत्नी सती के पावन शरीर के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Oct 2016 06:12 PM

 

हिन्दू धर्म पुराणों के अनुसार जिस-जिस जगह महादेव की पत्नी सती के पावन शरीर के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन शक्तिपीठों के दर्शन से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। वैसे तो साल भर इन शक्तिपीठों के दर्शन भक्तगण करते हैं लेकिन नवरात्रि के दौरान यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ये शक्तिपीठ सिर्फ भारत में ही विदेशों में भी फैले हुए हैं।

देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। हालांकि देवी भागवत में जहां 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों का ज़िक्र मिलता है, वहीं तन्त्रचूडामणि में 52 शक्तिपीठ बताए गए हैं। देवी पुराण में जरूर 51 शक्तिपीठों की ही चर्चा की गई है। इनमें से नौ अब विदेश में है। इसमें चार बांग्लादेश में, दो नेपाल में और पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में एक-एक है।

हिंगलाज शक्तिपीठ

पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रान्त में स्थित है माता हिंगलाज शक्तिपीठ, जहां माता का ब्रह्मरन्ध्र गिरा था। यहां देवी कोट्टरी शक्ति और के रूप में और भीमलोचन भैरव के रूप में अवस्थित हैं। मंदिर में सिंदूर के साथ लिप्त गोल शिलाओं के रूप में देवी पूजिता हैं जो यहां के प्राकृतिक गुफा में स्थित है।

आगे की स्लाइड में जानिए कहां-कहां देवी के शक्तिपीठ

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ1 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

मानस शक्तिपीठ 

तिब्बत के मानसरोवर तट पर स्थित है मानस शक्तिपीठ। यहां माता सती का दाहिना हथेली का निपात हुआ था। यहां की शक्ति की दाक्षायणी तथा भैरव अमर हैं।

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ2 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

लंका शक्तिपीठ 

श्रीलंका में स्थित है लंका शक्तिपीठ, जहां माता का नूपुर (पायल) गिरा था। यहां की शक्ति इन्द्राक्षी तथा भैरव राक्षसेश्वर हैं। इसे इन्द्राक्षी शक्तिपीठ भी कहा जाता है। यह पीठ नैनातिवु (मणिपल्लवम्), श्रीलंका के जाफना के नल्लूर में स्थित हैं। देवराज इंद्र ने यहां पर देवी आदि शक्ति काली के पूजा की थी। रावण और भगवान राम ने भी यहां देवी शक्ति की पूजा की हैं। 

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ3 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

गंडकी शक्तिपीठ 

नेपाल में गंडकी नदी के उद्गम पर स्थित है गंडकी शक्तिपीठ, जहां सती के दक्षिणगण्ड(कपोल) गिरा था। यहां शक्ति गंडकी और भैरव चक्रपाणि हैं।

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ4 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

गुह्येश्वरी शक्तिपीठ

 नेपाल के काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मन्दिर के पास ही स्थित है गुह्येश्वरी शक्तिपीठ है, जहां माता सती के दोनों जानु (घुटने) गिरे थे। यहां देवी महाशिरा के रूप में और कपाली भैरव रूप में विद्यमान है। यहाँ मंदिर पशुपतिनाथ मंदिर के निकट, बागमती नदी के तट पर स्थित है। गुह्येश्वर मंदिर, धर्मशाला (तीर्थयात्रियों विश्राम गृह) से घिरे हुए एक पक्का आँगन में है, 17 वीं सदी में राजा प्रताप मल्ल द्वारा गुहेश्वरी मंदिर बनाया गया था।

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ5 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

सुगंध शक्तिपीठ

बांग्लादेश के खुलना में सुगंध नदी के तट पर स्थित है उग्रतारा देवी का शक्तिपीठ, जहां माता का नासिका (नाक) गिरा था। यहां की देवी सुनन्दा है और भैरव त्रयम्बक हैं।

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ6 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

करतोयाघाट शक्तिपीठ

यह शक्ति पीठ बांग्लादेश भवानीपुर के बेगड़ा में करतोया नदी के तट पर स्थित है। इसे अपर्णा शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है। यहां माता सती की बाएं पैर का पायल या नूपुर गिर गया था। यहां देवी अपर्णा के रूप में है और वामन, भैरव के रूप में विद्यमान हैं।

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ7 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

चट्टल शक्तिपीठ 

बांग्लादेश के चटगांव  में स्थित है चट्टल का भवानी शक्तिपीठ, जहां माता का दाहिना बाहु यानी भुजा गिरा था। यहां गरम पानी के प्राकृतिक स्रोत हैं। यहां देवी भवानी के रूप में और चंद्रशेखर भैरव के रूप में विद्यमान हैं।

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ8 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ

 

यशोरेश्वरी शक्तिपीठ 

यह शक्तिपीठ बांग्लादेश के जैसोर खुलना में स्थित है। यहां माता का बायीं हथेली गिरा था। यहां शक्ति यशोरेश्वरी और भैरव चन्द्र हैं। महाराजा प्रतापादित्य ने इस शक्ति पीठ की खोज की और वे इस स्थान में काली की पूजा करते हैं। 

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ9 / 9

जानिए पाकिस्तान समेत किन और 6 देशों में है मां के शक्तिपीठ