फोटो गैलरी

Hindi Newsin diwali do not gift these five things

वास्तु: दिवाली पर भूलकर भी न करें ये 5 चीजें गिफ्ट, देखें वीडियो

दिवाली पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। शुभकामनाओं के साथ दिवाली पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर त्योहार की खुशियों को डबल करते हैं। हर शख्स अपनी शुभकामनाओं और अच्छी भावना से ही गिफ्ट देता है।...

वास्तु: दिवाली पर भूलकर भी न करें ये 5 चीजें गिफ्ट, देखें वीडियो
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Oct 2016 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। शुभकामनाओं के साथ दिवाली पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर त्योहार की खुशियों को डबल करते हैं। हर शख्स अपनी शुभकामनाओं और अच्छी भावना से ही गिफ्ट देता है। लेकिन फेंग शुई में कुछ चीजों के बारे में कहा गया है कि इन्हें गिफ्ट न तो देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। इसके अलावा वास्तु और ज्योतिष में कहा जाता है कि कुछ चीजें दूसरों को उपहार में नहीं दी जानी चाहिए। इन चीजों को खरीदकर ही पहनना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में:

1.भगवान की मूर्तियां, तस्वीर: दिवाली पर अकसर लोग एक-दूसरे को भगवान गणेश या फिर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां देते हैं। वास्तु के अनुसार भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों को भूलकर भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए।

 

2. अपने प्रोफेशन से संबंधी चीजें: दिवाली पर अपने प्रोफेशन से संबंधी चीजें बिल्कुल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार अगर आपका कपड़े का कारोबार है तो आपको कपड़े गिफ्ट नहीं करने चाहिए। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई से जुड़े प्रोफेशन वालों को कलम भेंट में नहीं देनी चाहिए।  

3.क्लॉक, वॉटर क्लॉक जैसे सजाने की चीजें: अकसर लोग दिवाली पर वॉटर क्लॉक, क्लॉक और पानी बहने वाले शो पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसार इन्हें रखने के लिए सही दिशा और सही तरीके का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। गिफ्ट पाने वाले इंसान को अगर इन सभी चीजों के बारे में जानकारी नहीं होगी तो ये चीजें उसे सूट नहीं करेंगी।

4.रुमाल: दिवाली पर रुमाल भी गिफ्ट नहीं करने चाहिए। कहा जाता है कि रुमाल आंसू साफ करने और पसीना साफ करने के काम आता है। ज्योतिषियों के अनुसार रुमाल गिफ्ट करने से नकारात्मकता भी साथ जाती है।

5. नुकीली चीजें: वास्तु के अनुसार नुकीली चीजें दूसरों को कभी न दें। नुकीली चीजें जैसे पेननाइफ, चाकू, कैंची, ब्लैड, तलवार किसी को भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि ये चीजें नकारात्मकता लाती है। इसके अलावा ये गिफ्ट देने वाले औक पाने वाले के लिए बैड लक भी ला सकती हैं।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें