फोटो गैलरी

Hindi Newsimportance of rudrabhishek on mahashivratri

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे

महाशिवरात्रि इस बार 24 फरवरी को आ रही है। इस दिन लोग शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करवाते है। भगवान शिव के रुद्राभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है साथ ही ग्रह के दोषों और रोगों

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Feb 2017 06:40 PM

महाशिवरात्रि इस बार 24 फरवरी को आ रही है। इस दिन लोग शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करवाते है। भगवान शिव के रुद्राभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है साथ ही ग्रह के दोषों और रोगों से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक यानि शिवलिंग पर मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। अभिषेक के कई प्रकार होते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका रुद्राभिषेक करना है। कामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक में अन्यान्य द्रव्यों से करने का निर्देश किया गया है। 

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे1 / 3

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे

1. रोगों को शांत करने के लिए भगवान शिव का कुशोदक से अभिषेक करें।

2. भवन वाहन के लिए दही एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करें।

3. धन वृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे2 / 3

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे

4. पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से अभिषेक द्वारा योग्य संतान-प्राप्ति होती है। 

5. सहस्रनाम मंत्रों का उच्चरण करते हुए घृत की धारा से वंश वृद्धि होती है। 

6. सरसों के तेल से अभिषेक द्वारा शत्रु पराजित होता है।

7. शर्करा मिलाकर दूध के अभिषेक से जड़बुद्धि विद्वान होता है। 

विभिन्न द्रव्यों के अभिषेक से असंभव भी संभव हो जाता है। शिवभक्तों को यजुर्वेद मंत्रों के विधि विधान से रुद्राभिषेक करना चाहिए। असमर्थ व्यक्ति को ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए रुद्राभिषेक करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे3 / 3

महाशिवरात्रि: इस तरह करें रुद्राभिषेक मिलेंगे ये फायदे