फोटो गैलरी

Hindi Newsif wearing silver know about these astrological tips

चांदी पहनने के ये चमत्कारी फायदे जानते हैं आप

चांदी एक पवित्र और सात्विक धातु मानी जाती है। चांदी ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से चांदी का संबंध है। ज्योतिष में माना गया है कि अगर चांदी की चीजें पहनी जाएं तो कुंडली में चंद्रमा और शुक्र मजबूत...

चांदी पहनने के ये चमत्कारी फायदे जानते हैं आप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चांदी एक पवित्र और सात्विक धातु मानी जाती है। चांदी ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से चांदी का संबंध है। ज्योतिष में माना गया है कि अगर चांदी की चीजें पहनी जाएं तो कुंडली में चंद्रमा और शुक्र मजबूत स्थिति में आते हैं। यह भी कहा जाता है कि चांदी की तासीर शीतल होती है। इसलिए चांदी को पैरों में पहना जाता है। आइए जानते हैं चांदी पहनने के क्या हैं फायदे:     

इन्हें भी पढ़ें -ऐसे आदमी पहले ही जान लेते हैं क्या होगा आगे

1.मोती-चांदी चन्द्रमा की प्रतिनिधि धातु है इसलिए कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर हो तो चांदी पहनने से चन्द्रमा को बल मिलता है। 

2.ज्योतिष में कहा गया है कि जिन लोगों को मन व्याकुल हो उन्हें चांदी पहननी चाहिए क्योंकि चांदी धारण करने से मन को शान्ति मिलती है।  

3.चांदी चमकीली धातु है इसलिए यह शुक्र को भी प्रिय है। चांदी धारण करने से जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि आती है।

4.चांदी मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, मीन राशि वाले धारण कर सकते हैं।

5.ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली की मानें तो मेष राशि वालों के लिए चन्द्रमा के सुखेश होने के कारण चांदी धारण करने से गृह एवं वाहन सुख मिलता है।

6.मिथुन राशि वालों के लिए चन्द्रमा धनेश होने के कारण चांदी पहनने से खास लाभ होता है। इसे पहनने वाणी की मधुरता और धन वृद्धि होती है।

7.वृष राशि वालों को चांदी धारण करने से पराक्रम एवं भ्रातृ सुख में वृद्धि होती है।    

8.कन्या लग्न वालों के लिए चन्द्रमा आय भाव का कारक होता है अतः चांदी धारण करना आय वृद्धि कारक होता है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें