फोटो गैलरी

Hindi Newsfirst see your hands when you wake up

सुबह उठते से ही देखें अपनी हथेली, मिलेंगे ये फायदे 

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 06:17 PM

सुबह उठने के बाद सबसे पहले आपको अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे धन और विवेक की प्राप्ति होती है। इसके जरिए शरीर में सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। ज्योतिषशास्त्र में हथेलियों को देखने का विशेष महत्व है। 

सुबह उठते से ही देखें अपनी हथेली, मिलेंगे ये फायदे 1 / 2

सुबह उठते से ही देखें अपनी हथेली, मिलेंगे ये फायदे 

ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई ग्रह अशुभ फल दे रहा है तो सुबह उठने के तुरंत बाद ही आप अपनी दोनों हथेलियों का दर्शन करें। कहा जाता है कि हथेलियों में सभी ग्रहों और देवों का वास है। इससे ग्रह का अशुभ प्रभाव जल्द समाप्त हो जाता है।

कहा जाता है कि हथेलियों के दर्शन के साथ ही अपने इष्ट देव का भी स्मरण करें। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि हमारे बाएं हाथ में नकारात्मक व दाएं हाथ में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। जैसे ही हम दोनों हाथों को एकसाथ मिलाकर देखते है  है तो शरीर में यह ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित होने लगती है और इसका अच्छा फल मिलता है।

पढ़े : इन लोगों को समाज में मिलता है सम्मान

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सुबह उठते से ही देखें अपनी हथेली, मिलेंगे ये फायदे 2 / 2

सुबह उठते से ही देखें अपनी हथेली, मिलेंगे ये फायदे