फोटो गैलरी

Hindi Newsdont keep these 5 things in your home

भूल से भी घर में ना रखें ये 5 चीजें, ला सकती है तबाही

हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि चाहता है। इसके लिए हम तमाम कोशिशें करते हैं। बेहतर कमाई से लेकर तरह-तरह के उपाय। लेकिन क्या आपको पता है, आपके घर का सामान भी आपकी सुख समृद्धि पर असर डालता है। जी हाँ,...

भूल से भी घर में ना रखें ये 5 चीजें, ला सकती है तबाही
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Sep 2016 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि चाहता है। इसके लिए हम तमाम कोशिशें करते हैं। बेहतर कमाई से लेकर तरह-तरह के उपाय। लेकिन क्या आपको पता है, आपके घर का सामान भी आपकी सुख समृद्धि पर असर डालता है। जी हाँ, शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन हो सकता है आपके घर की समृद्धि में आपके घर का कोई सामान ही रोड़ा बना हुआ हो।

हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताते हैं, जिसको भूल से भी ना रखें अपने घर पर -

1. घर में ना रखें नटराज की मूर्ति- 
 
 
नटराज की मूर्ति में भगवान शिव तांडव की मुद्रा में होते हैं। शिव का यह गुस्से वाला रूप आपके घर के माहौल में भी असर डाल सकता है।  आपके घर में भी क्रोध का माहौल पैदा हो सकता है।
 
 
1. घर में ना रखें फव्वारे वाली तस्वीरें -
 
 
अगर आपके घर में फव्वारें वाली तस्वीरें हैं तो वह आपके घर में आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।  फव्वारे के पानी की तरह आपके घर की समृद्धि और पैसे भी व्यर्थ हो सकते हैं।  
 
3 ताजमहल कर सकता है आपकी उम्र कम 
 
 
अकसर हम अपने घरों में सजावट के लिए ताजमहल की प्रतिमा रखते हैं।  मगर, शायद आप जानते नहीं ताजमहल की प्रतिमा आपके घर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।  ऐसा माना जाता है कि इसका सम्बन्ध मृत्यु से होने के कारण घर के सदस्यों की आयु कम हो जाती है।  दरअसल, ताज महल में मुमताज की कब्रगाह भी है इसलिए इससे नकरात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा बना रहता है।   
 
 
4. डूबती नाव की तस्वीर ना रखें -
 
घर में डूबती नाव की तस्वीर ना रखें।  डूबती नाव आपके घर की समृद्धि, पैसे, रिश्तें सबकी नैया डूब सकती है।
 
5. ना रखें, देवी देवताओं की टूटी-फूटी मूर्तियां-
 
 
 देवी-देवताओं की टूटी-फूटी तस्वीरें घर में ना रखें। साथ ही पूजा पाठ में चढ़ाये फूल के मुरझाने के बाद उन्हें भी समय पर नदी में प्रवाहित कर दें।  घर में इन चीजों के रहने से इसका अशुभ असर होता है।  घर की आर्थिक समृद्धि पर यह असर डाल  सकता है।  
 
 
 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें