फोटो गैलरी

Hindi Newsdo not keep these things directly on floor while worshiping god

गलती से भी पूजा-पाठ करते समय इन चीजों को जमीन पर न रखें

शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ के कई नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करने से हमें पूजा का पूरा फल मिलता है। ब्रह्मवैवर्तपुराण वैष्णव पुराण है। इस पुराण के केंद्र में भगवान हरि और श्रीकृष्ण हैं। यह चार...

गलती से भी पूजा-पाठ करते समय इन चीजों को जमीन पर न रखें
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ के कई नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करने से हमें पूजा का पूरा फल मिलता है। ब्रह्मवैवर्तपुराण वैष्णव पुराण है। इस पुराण के केंद्र में भगवान हरि और श्रीकृष्ण हैं। यह चार खंडों में विभाजित है। पहला खंड ब्रह्म खंड है, दूसरा प्रकृति खंड है, तीसरा गणपति खंड है और चौथा श्रीकृष्ण जन्म खंड है। इस पुराण में श्रेष्ठ जीवन के लिए कई सूत्र बताए गए हैं।

इसमें ऐसी कुछ बाते बताई गई है जिसे आपको पूजा-पाठ के दौरान कभी नहीं करना चाहिए। जो लोग ये काम करते हैं, उनके घर-परिवार में दरिद्रता आती है। कहा जाता है कि पूजा के दौरान आपको कुछ चीजें भलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

इन चीजों में दीपक, शिवलिंग, शालग्राम, मणि, सोना, शंख आदि का नाम आता है। इन्हें नीचे रखने से पहले कोई कपड़ा बिछाएं या किसी ऊंचे स्थान पर रखें। इन चीजों को सीधे जमीन पर रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे भगवान आपसे नाराज हो जाएंगे। इससे आपको पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा।

  पढ़े: इन चार लोगों की बातों पर कभी भी ध्यान नहीं देना चाहिए

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें