फोटो गैलरी

Hindi Newsdo not do these works on thursday according to astrology

गुरुवार को इन कामों को करने से बचें

अगर आपके जीवन में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  कहा जाता है कि अगर कुंडली में यह ग्रह कमजोर है तो धन और उम्र संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सालों से...

गुरुवार को इन कामों को करने से बचें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 06:46 AM
ऐप पर पढ़ें

अगर आपके जीवन में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  कहा जाता है कि अगर कुंडली में यह ग्रह कमजोर है तो धन और उम्र संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सालों से गुरुवार को कुछ कामों को करने से मना किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने से परिवार में लड़ाई, सेहत, उन्नति जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ज्योतिषियों के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। बृहस्पति ग्रह को गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

1.महिलाओं का बाल धोना: गुरुवार को महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। ज्योतिषों की मानें तो इस दिन बाल धोने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। इसलिए इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए।

2.नहीं कटवाने चाहिए बाल: इस दिन पुरुषों को बाल कटवाने से भी बचना चाहिए।  अगर इस दिन घर का कोई सदस्य बाल कटवाता है या फिर शेव बनवाता है तो इससे उम्र कम होती है। इसलिए इस दिन इस तरह के कामों से बचना चाहिए।

3.कपड़े धोना: कहा जाता है कि गुरुवार के दिन कपड़े धोने से घर में दुर्भाग्य आता है। इसलिए ज्योतिषियों की मानें तो बृहस्पतिवार के दिन कपड़े धोने से बचना चाहिए।

4.नहीं करनी चाहिए सफाई: गुरुवार के दिन घर की अच्छे से सफाई नहीं करनी चाहिए, इस दिन कबाड़ घर से बाहर करने से बचना चाहिए। 

गुरुवार को करें ये 5 काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

इन चीजों का करें दान, होंगी सभी इच्छाएं पूरी

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें