फोटो गैलरी

Hindi Newsdiwali to please maa lakshmi light diya in home in these places after diwali puja

दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

दीपों का त्योहार है दिवाली। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीप जलाए जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस रात महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। यही वजह है कि दिवाली पर लक्ष्मी क

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Oct 2016 03:29 PM

दीपों का त्योहार है दिवाली। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीप जलाए जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस रात महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। यही वजह है कि दिवाली पर लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई उपाय किए जाते है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन सात जगहों पर दीपक जरूर जलाने चाहिए। कहा जाता है कि जब लक्ष्मी रात को घर आएं तो उन्हें इन जगहों पर दीप जरूर मिलने चाहिए। तभी मां लक्ष्मी उस जगह ठहरती हैं। आइए जानें किन जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं:  

दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक1 / 2

दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

तिजोरी: तिजोरी को धन का स्थान कहा जाता है इसलिए दिवाली पर तिजोरी में सुरक्षित जगह पर दीप जरूर जलाना चाहिए। 

वाहन के पास: ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार वाहन भी हमारी संपत्ति हैं और दिवाली घर में प्रत्येक वाहन के पास सुरक्षित जगह पर दीपक जरूर जलाना चाहिए 

नल या पानी के किसी स्रोत के पास: घर में जल के स्रोत जहां जमीन से पानी निकल रहा हो वहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घर के मुख्य दरवाजे पर: दिवाली पर सभी लोग अपने घर का मुख्य दरवाजा सजाते हैं क्योंकि यहीं से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसलिए दिवाली की रात मुख्य दरवाजे पर दो दिए जरूर जलाने चाहिए।

भण्डार ग्रह पर: घर का भंडार ग्रह सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार इस जगह दीपक जलाने से मां लक्ष्मी घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होने देतीं।

किचन में: दिवाली की रात घर के किचन में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।

दिवाली की रात पूजा घर में चारों कोनों में चतुर्मुखी दीपक जलाना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि दिवाली की पूरी रात दीपक यहां जलता रहे।

दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक2 / 2

दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी की कृपा तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक