फोटो गैलरी

Hindi Newsdiwali buying broom is good to plaese lakshmi diwali 2016

दीपावली के दिन झाड़ू खरीदना होता है शुभ, जानें इन बातों को

दिवाली के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं। यही...

दीपावली के दिन झाड़ू खरीदना होता है शुभ,  जानें इन बातों को
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Oct 2016 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं। यही नहीं इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ ऐसे ही धार्मिक मान्यताओं के बारे में:

दिवाली के दिन अगर स्थाई लक्ष्मी का वास चाहिए तो मंदिर में शुभ मुहूर्त में झाड़ू दान करनी चाहिए।

पढ़ें -वास्तु: दिवाली पर भूलकर भी न करें ये 5 चीजें गिफ्ट, देखें वीडियो
 

इसके अलावा अगर नए घर में ग्रहप्रवेश करना हो तो घर में झाड़ू लेकर ही प्रवेश करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-घर में लगाएंगे ये 5 पौधे तो बरसेगा पैसा
 

कहा जाता है कि झाडू को खुला रखना अपशकुन माना जाता है। मुख्य द्वार से झाड़ू कभी दिखनी नहीं चाहिए। जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो तो उसे नजर के सामने न रखें। नॉर्थ दिशा की तरफ झाड़ू को छिपा कर रखें। 

वास्तु: दूसरों की इन 7 चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें
 

झाड़ू को कभी पूजा घर, भंडार ग्रह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए।  बेडरुम में झाड़ू को रखने से वैवाहिक जीवन में अनबन शुरू हो जाती हैं।

झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। बहुत समय से इस्तेमाल हो रही झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए। इसके स्थान पर आपको नई झाड़ू लानी चाहिए।

अगर झाड़ू काफी पुरानी हो गई हो तो शनिवार को पुरानी झाड़ू बदलनी चाहिए। शनिवार को घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। 

दिवाली पर रंगोली से होती हैं मां लक्ष्मी खुश, रखें इन बातों का ध्यान
 

झाड़ू को पैर से लांघना नहीं चाहिए। झाड़ू को कभी जलाना नहीं चाहिए इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें