फोटो गैलरी

Hindi Newsauspicious banana leaf and significance in shastra

केले की पूजा से घर में आती है सुख-समृद्धि, ये भी हैं फायदे

शास्त्रों के अनुसार केले के पत्ते शुभ माने जाते हैं और प्राचीन समय से ही पूजा में इनका विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि केले और भगवान विष्णु में गहरा संबंध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार...

केले की पूजा से घर में आती है सुख-समृद्धि, ये भी हैं फायदे
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

शास्त्रों के अनुसार केले के पत्ते शुभ माने जाते हैं और प्राचीन समय से ही पूजा में इनका विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि केले और भगवान विष्णु में गहरा संबंध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है।  ज्योतिष के मुताबिक शुभ कार्यों, बृहस्पति की कृपा पाने के लिए केले का पत्ता और फल का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं केले के फल और पत्तों के महत्व:

 

केले का पेड़ काफी पवित्र पेड़ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। अगर लोग बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो उनका बृहस्पत ग्रह मजबूत होता है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन केले की पूजा और व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और कन्याओं को मनवांछित फल मिलता है। 

 

ज्योतिष में माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को मांगलिक दोष हों तो केले के पेड़ से शादी करने से मांगलिक दोष दूर हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार केले के पत्तों को सभी शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। मंगल कार्यों के दौरान इसे दरवाजों में या पूजा स्थल पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार परिवार की सुख-समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केला चढ़ाया जाता है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और परिवार में खुशियां आती है।

 शास्त्रों में केले के पेड़ को देवगुरू बृहस्पति के समान माना जाता है और ऐसा माना जाता है जो पुखराज रत्न धारण नहीं कर सकता वो केले के पेड़ की जड़ पहन सकता है।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें