फोटो गैलरी

Hindi Newsवास्तु: ये 5 बाते हैं सुख-समृद्धि की निशानी, शुरू कर दें अपनाना

वास्तु: ये 5 बाते हैं सुख-समृद्धि की निशानी, शुरू कर दें अपनाना

नवरात्रि के बाद ही हो जाती है त्योहारों के खुशियों भरे दौर की शुरुआत और बारी आती है घर की सजावट और साफ-सफाई की। इस दौरान आपको घऱ को सकारात्मक ऊर्जा से भी सराबोर करना भी जरूरी होता है। आइए वास्तु के...

वास्तु: ये 5 बाते हैं सुख-समृद्धि की निशानी, शुरू कर दें अपनाना
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Oct 2016 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि के बाद ही हो जाती है त्योहारों के खुशियों भरे दौर की शुरुआत और बारी आती है घर की सजावट और साफ-सफाई की। इस दौरान आपको घऱ को सकारात्मक ऊर्जा से भी सराबोर करना भी जरूरी होता है। आइए वास्तु के ये नियम अपनाएं जो सुख समृद्धि की निशानी होते हैं और हंसी खुशी करें करें आने वाले त्योहारों का स्वागत:

बाजार की रौनक तेजी से बढ़ने लगी है। सजावट के सामानों से बाजार सजने लगे हैं। सफाई का दौर शुरू होने लगा है। दीवाली तक चलने वाली इस सफाई का आशय केवल सजावट करना नहीं होता, बल्कि घर के कोने-कोने को आनंदित करने वाली ऊर्जा से भर देना होता है।

घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का वास

वास्तुशास्त्री और ज्योतिषशास्त्री विजेंद्र का कहना है, ‘नवरात्रों के दिनों से ऋतु परिवर्तन आरंभ हो जाता है। सूरज दक्षिणायन होने लगता है, जो शरद ऋतु के आगमन का संदेश होता है। ऐसे में घर में एक नई तरह की ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। सकारात्मक ऊर्जा व तरंगों से परिपूर्ण घर में वास हर किसी को अच्छा लगता है, साथ ही यह समृद्धि की निशानी भी है।’

1.धूल-मिट्टी और जालों से घर गंदा ही नहीं लगता, घर में खराब ऊर्जा भी प्रवेश करती है। संभव है तो नए रंगों से घर को पेंट करवायें। घर में कहीं भी जाले न रहने दें। माना जाता हे इससे घर से संपन्नता दूर भागती है।

2.घर की छत और बालकनी में किसी तरह की गंदगी न रहने दें। बेकार, टूटा-फूटा या जंग लगा सामान इकट्ठा न होने दें। घर की छत मस्तक के समान होती है, जिसमें गंदगी का रहना नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। 
अपने घर व मंदिर को रंगीन खूबसूरत लाइट्स से जगमगाएं।

3.पूजा घर कभी भी बेडरूम में न बनाएं। यदि ऐसा है तो खासतौर पर नवरात्र से दीवाली तक यह व्यवस्था बदलने का प्रयास करें।
 पूजा करते वक्त ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। पूजा के लिए यह दिशाएं शुभ मानी जाती हैं। 

4.त्योहार में घर में हल्के चमकदार व शोख रंगों का इस्तेमाल करें, जैसे लाल, संतरी, गुलाबी, हरा, पीला आदि। काला, सलेटी, गहरा नीला आदि रंगों के प्रयोग से बचें। ये रंग नकारात्मक ऊर्जा देते हैं। घर के दरवाजों को बंदनवार या आम के पत्तों से सजाएं। इससे घर में धन-धान्य में बरकत होती है।’घर को ताजे और लाल फूलों से सजाएं। एक बड़े थाल या बोल में पानी डालकर फूलों की पंखुड़ियां डालकर रखें। पूजा घर में प्रतिदिन माला बदलें। 

5.परदे, कुशन, सोफे आदि के कवरों को अच्छी तरह से धोकर साफ करें। साफ-सफाई के बाद घर में अच्छा रूम फ्रेशनर छिड़कें। सुगंधित अगरबत्ती व कर्पूर घर में आध्यात्मिक तरंगों का संचार करते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। हरे रंग के पेड़-पौधों को उत्तर दिशा में रखें। प्रवेशद्वार को खूबसूरत रंगोली से सजाएं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें