फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज

शनि की साढ़े साती....शनि की साढ़े साती मे बहुत से लोगों को अपेक्षा से बढ़कर लाभसम्मान व वैभव की प्राप्ति होती है। कुछ लोगों को इस दशा के दौरान काफी परेशानी एवं कष्ट का सामना करना होता है। &l

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Dec 2016 11:26 PM




शनि की साढ़े साती....शनि की साढ़े साती मे बहुत से लोगों को अपेक्षा से बढ़कर लाभसम्मान व वैभव की प्राप्ति होती है। कुछ लोगों को इस दशा के दौरान काफी परेशानी एवं कष्ट का सामना करना होता है।

“शनि साढ़े साती” की गणना चंद्र राशि के अनुसार अर्थात जन्म के समय जिस राशि में चंद्रमा होता है उससे वर्तमान में अर्थात गोचर में शनि की स्थिति के अनुसार होती है अर्थात जन्म कालिक चंद्र राशि से गोचर भ्रमण के दौरान शनि जब द्वादश भाव में आता है तो “साढ़े साती” का प्रारंभ हो जाता है और चंद्र राशि तथा चन्द्र राशि से दूसरे भाव में जब तक रहता है तब साढ़े साती बनी रहती है और जब तीसरी राशि में प्रवेश करता है तो साढ़े साती समाप्त हो जाती है।

शनि 26 जनवरी 2017 को सायं 21:34 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जायेगा , शनि की यह स्थिति “साढ़े साती” में परिवर्तन कर देगी। शनि के धनु में प्रवेश करते ही तुला राशि के जातकों को साढ़े साती से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी , इसके अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि साढ़े साती का अंतिम दौर प्रारंभ हो जायेगा तथा धनु वालों के लिए इसका मध्य भाग प्रारम्भ हो जायेगा और मकर राशि के जातकों के लिए “शनि साढ़े साती” प्रारम्भ हो जाएगी. शनि के गोचर का विभिन्न राशियो पर 26 जनवरी 2017 से 23 जनवरी 2010 तक प्रभाव....

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज1 / 3

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज




किन राशियों पर शनि का होगा क्या प्रभाव

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): शनि दसवें और ग्‍यारहवें भाव का स्‍वामी नौंवें घर में प्रवेश करेगा जिससे आपको अत्‍यंत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है। लंबे समय से किसी चीज़ का इंतज़ार कर रहे थे तो अब वह इंतज़ार खत्‍म होगा।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): शनि आपके नौवें और दसवें भाव का स्‍वामी है और यह आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी से निकाले जाने की संभावना है। इस कारण आपको मुश्किल समय देखना पड़ सकता है। कोई पैतृक संपत्ति हमेशा के लिए आपके हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। बॉस से भी आपकी बहस होने की संभावना बनी हुई है।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): इस राशि में शनि छठे और सातवें भाव में बैठा हुआ है। सेहत का ध्‍यान रखें। अचानक से कोई बीमारी घेर सकती है।

कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पांचवें और छठे भाव का स्‍वामी शनि आपके लग्‍न स्‍थान में विराजमान है। अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु लोन ले सकते हैं। सेहत संबंधी समस्‍याओं में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। हॉस्‍पिटल के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। करियर को लेकर अच्‍छा समय है। नौकरी में पदोन्‍नति या बदलाव की संभावना है। 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): इस राशि के तीसरे भाव में बैठा है। भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। मेहनत का फल न मिलने से मन उदास रहेगा। अपने काम को लेकर सतर्क रहें और दूसरों को शिकायत का मौका न दें।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आपके तीसरे और चौथे भाव का स्‍वामी है। आपकी सफलता का कारक भी शनि ही है। शनि साढ़े साती का अंतिम दौर आपको सुख सुविधाएँ, मान सम्मान, तथा आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। किसी महंगी वस्‍तु पर धन खर्च कर सकते हैं। चेहरे या दांतों से संबधित कोई दिक्‍कत हो सकती है।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पारिवारिक जीवन में खटास पड़ सकती है। कभी-कभी स्थिति बहुत ज्‍यादा खराब हो सकती है। स्‍वयं पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के कई अवसर प्राप्‍त होंगें।

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज2 / 3

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज




# मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): बारहवें भाव में शनि की उपस्थिति के कारण आपकी सफलता की रफ्तार धीमी हो जाएगी। खर्चों में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। 

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कार्यों में सफलता तो मिलेगी लेकिन आपको बहुत ज्‍यादा परिश्रम करने की जरूरत है। मन कुंठा से भरा रह सकता है। हिम्‍मत से काम लें और निराश न हों। तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने का प्रयास करें।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आप लंबे समय से कहीं दूर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो इस समय आपकी यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक स्‍तर और सेहत के लिहाज़ से नाजुक समय है।

 

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज3 / 3

जानिए, साल 2017 में किस राशि पर मेहरबान होंगे शनि और किससे नाराज