जीवन रेखा आपके बारे में बताती है ये 4 खास बातें
हस्तरेखा विज्ञान में हाथों की लकीरों से भाग्य के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा के अनुसार हाथ में मुख्यतौर पर तीन लाइनें होती हैं-जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा। जीवन
हस्तरेखा विज्ञान में हाथों की लकीरों से भाग्य के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा के अनुसार हाथ में मुख्यतौर पर तीन लाइनें होती हैं-जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा। जीवन रेखा के छोटे, डबल, टूटी हुई होने के अलग-अलग मायने होते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि जीवन रेखा से जुड़ी हुई कुछ बातें। आगे की स्लाइड में पढ़ें में कुछ बातें:
कहां होती है जीवन रेखा: जीवन रेखा अंगूठे के नीचे गुरु पर्वत से शुरू होती है।
जीवन रेखा आपके बारे में बताती है ये 4 खास बातें
1.पतली, लंबी और गहरी लाइफ लाइन अच्छी मानी जाती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के हाथ में यह लाइन लंबी होती है उसकी उम्र भी लंबी होती है। खास बात यह है कि इस लाइऩ के लंबे होने पर व्यक्ति को सेहत संबंधी परेशानी कम होती हैं।
2. अगर जीवन रेखा के आसपास छोटी-छोटी और रेखाएं हों और वो उसे काट रही हों तो कहा जाता है कि जिदंगी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
3.अगर हतेली में मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा लगभग एक ही जगह से शुरू हो रही हों और दोनें के बीच थोड़ा अंतर हो तो कहा जाता है कि ऐसा इंसान खुले विचारों वाला होता है।
4.हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार कहा जाता है कि अगर जीवन रेखा एक हाथ में सही और एक हाथ में टूटी हुई हो तो ऐसे इंसान को जिंदगी में बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जीवन रेखा आपके बारे में बताती है ये 4 खास बातें