चुनाव ANALYSIS: दीदी की सादगी और योजनाओं से मिली ऐतिहासिक जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ये जीत दीदी के लिए इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि इस बार उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। इसके अलावा चुनाव से पूर्व...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ये जीत दीदी के लिए इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि इस बार उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। इसके अलावा चुनाव से पूर्व दीदी पर सीधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोला था।
We are grateful to Ma Mati Manush pic.twitter.com/L35VrTVzyH
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 19, 2016
जीत के बाद भले ही मोदी ने ममता दीदी को फोन कर जीत की बधाई दी हो लेकिन उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। आज के चुनाव परिणाम में सबसे बड़ी जीत ममता बनर्जी की ही है, उन्होंने पिछले चुनाव से भी ज्यादा वोट से जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।
राजनीतिक पंडितों के मुताबिक दीदी की सादगी ने ही उन्हें फिर से जनादेश दिलाया। उन्होंने सिर्फ 45 दिन चुनाव प्रचार किया। कुल 185 रैली के अलावा सिर्फ राजनीतिक नियमित काम की बदौलत ही वह लोगों को अपने बारे में संदेश देने में कामयाब रहीं।
ममता बनर्जी की कुछ योजनाओं को बंगाल की जनता ने पसंद किया। जैसे 2 रुपये प्रति किलो के भाव से चावल वितरण, गर्ल चाइल्ड के लिए कन्याश्री योजना और छात्रों को साइकिल वितरण जैसी योजनाओं ने ही ममता दीदी की जबरदस्त वापसी का तानाबाना बुना। चुनाव के समय दीदी की अपने कार्यकर्ताओं को सीधा निर्देश था, अपने पोलिंग स्टेशन पर जबरदस्त तैयारी करें और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए।