फोटो गैलरी

Hindi Newsसोरेन सात जनवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे

सोरेन सात जनवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बुधवार को कहा कि वह सात जनवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, कैबिनेट की यहां बैठक हुई जिसमें विधानसभा...

सोरेन सात जनवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे
एजेंसीWed, 30 Dec 2009 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बुधवार को कहा कि वह सात जनवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, कैबिनेट की यहां बैठक हुई जिसमें विधानसभा चार जनवरी को आहूत करने एवं सात जनवरी को बहुमत साबित करने का फैसला किया गया। तीन सदस्यों की कैबिनेट में आजसू प्रमुख सुदेश महतो और भाजपा राज्य इकाई प्रमुख रघुवर दास शामिल हैं। झारखंड मुक्तिमोर्चा के पांच बार विधायक रहे टेकलाल महतो को सदन की कार्यवाही के लिए अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्यपाल नौ जनवरी को सदन को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें