फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस गठबंधन को मिले सरकार बनाने का मौकाः सहाय

कांग्रेस गठबंधन को मिले सरकार बनाने का मौकाः सहाय

केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस जेवीएम (वी) गठबंधन को राज्य में अगली सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि प्रशासन को स्थिरता मिल सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने...

कांग्रेस गठबंधन को मिले सरकार बनाने का मौकाः सहाय
एजेंसीThu, 24 Dec 2009 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस जेवीएम (वी) गठबंधन को राज्य में अगली सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि प्रशासन को स्थिरता मिल सके।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि हालांकि, हम उम्मीद करते हैं कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के साथ होंगे और हम उनके योगदान का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि सोरेन को पहले दो बार मौका दिया गया और इस बार कांग्रेस गठबंधन को नई सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने 2005 के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने के बाद सोरेन की सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। लेकिन उनकी सरकार सिर्फ नौ दिन तक चली। कांग्रेस ने एक बार फिर 27 अगस्त 2008 से 12 जनवरी 2009 तक सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर से समर्थन दिया, लेकिन उपचुनाव में हार के बाद सोरेन को पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें