फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध गन्ना खरीद पर तीन एफआईआर

अवैध गन्ना खरीद पर तीन एफआईआर

जनपद में गन्ना संकट के चलते गन्ना माफियों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की आठ टीमों ने ताबातोड़ छापेमारी की। इनमे 174 गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की गई। तीन क्षेत्रों में अवैध गन्ना खरीद पाए जाने पर...

अवैध गन्ना खरीद पर तीन एफआईआर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Dec 2009 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में गन्ना संकट के चलते गन्ना माफियों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की आठ टीमों ने ताबातोड़ छापेमारी की। इनमे 174 गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की गई। तीन क्षेत्रों में अवैध गन्ना खरीद पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

सयुक्त गन्ना आयुक्त ने बताया कि, टीमों की छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए चीनी मिलों को भी अवैध गन्ना खरीद नहीं करने के सक्त आदेश जारी किए गए है। जनपद की आठ चीनी मिलों में गन्ना संकट के चलते गन्नों की अवैध खरीद बढ़ती जा रही है। इससे लगातार गन्ना माफिया सक्रिय होते जा रहे थे।

किसानों ने अवैध गन्ना खरीद पर रोक की मांग की तो गन्ना विभाग हरकत में आया। लतातार ताबातोड़ छापेमारी कर विभाग ने गन्ना माफियाओं के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज कराई है। एक गागलहेडी और दो नानौता थाने में गन्ना माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा 174 गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की गई।

कुछ क्रय केंद्रों पर लाईंसेंस नहीं मिलाता कुछ पर बीम एसैक्ट नहीं मिला साथ ही कुछ पर घटतौली भी पकड़ी गई। यानि कुल 29 अनियमित्ताए पाई गई है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई अंमल में लाई जा रही है। सयुक्त गन्ना आयुक्त आरएल उपाध्याय ने बताया कि, आठ टीमों को क्षेत्र में छोड़ रखा है, जिनमे 32 अधिकारियों को लगाया गया है। इसके बाद भी गन्नों की अवैध खरीद पर विभाग की पैनी नजर बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें