फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत-पाक सीमा पर भारी गोलीबारी, घुसपैठ का अंदेशा

भारत-पाक सीमा पर भारी गोलीबारी, घुसपैठ का अंदेशा

बीएसएफ ने भारतीय भूभाग में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। उधर, पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर में मंगलवार तड़के दो अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। यह संघर्ष विराम समझौते का...

भारत-पाक सीमा पर भारी गोलीबारी, घुसपैठ का अंदेशा
एजेंसीTue, 22 Dec 2009 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएसएफ ने भारतीय भूभाग में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। उधर, पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर में मंगलवार तड़के दो अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। यह संघर्ष विराम समझौते का पाकिस्तान की ओर से एक हफ्ते के भीतर पांचवीं बार उल्लंघन है।

बीएसएफ गश्ती दल ने सांबा के रामगढ़ सबसेक्टर में दो चौकियों एसएमपुर और एसएमपुर वन पर आतंकवादियों की कुछ गतिविधियां देखीं और उन्हें चुनौती दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने इसके बाद गोलीबारी की और बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी आधे घंटे तक एक-एककर होती रही। आतंकवादी बाद में भाग गए।

जम्मू सीमांत में बीएसएफ के महानिरीक्षक एके सरोलिया ने कहा कि पाकिस्तान से लगी समूची सीमा पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ में सफल नहीं रहे।

पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार रात दस बजकर 40 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी कंद्राल चौकी पर गोलीबारी की। जवाब में बीएसएफ जवानों ने भी गोलीबारी की।

रविवार तड़के किए गए हमले में लोंडी और बोबिया चौकियों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद फ्लैग बैठक हुई थी। भारत ने संघर्ष विराम के उल्लंघन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था।

शनिवार को पुंछ में क्रांति चौकी के निकट सीमा पार से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था और दो अन्य घायल हो गए थे।

इस साल 25 नवंबर से अब तक पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की 28 घटनाएं हो चुकी हैं। विगत चार वर्षों में पाकिस्तान जमीनी संघर्ष विराम समझौते का 129 बार तथा हवाई क्षेत्र में 43 बार उल्लंघन कर चुका है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें