फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में धुंध बरकरार, तापमान में गिरावट

दिल्ली में धुंध बरकरार, तापमान में गिरावट

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह भी धुंध की चादर लिपटी रही। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ''सुबह धुंध और हल्का कोहरा था। दिन में...

दिल्ली में धुंध बरकरार, तापमान में गिरावट
एजेंसीFri, 04 Dec 2009 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह भी धुंध की चादर लिपटी रही। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ''सुबह धुंध और हल्का कोहरा था। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के बाद बादल घिर सकते हैं।''

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री ऊपर है। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, ''सुबह अब तक सामान्य दृश्यता लगभग 800 मीटर रही।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें