फोटो गैलरी

Hindi Newsहिन्दू महासभा की पदयात्रा बुधवार से शुरु

हिन्दू महासभा की पदयात्रा बुधवार से शुरु

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर एवं अवध में लगभग हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थाई हल के लिए आंदोलन शुरु करने की घोषणा की है। हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

हिन्दू महासभा की पदयात्रा बुधवार से शुरु
एजेंसीTue, 01 Dec 2009 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर एवं अवध में लगभग हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थाई हल के लिए आंदोलन शुरु करने की घोषणा की है।

हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार त्यागी ने बताया कि इस आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए बाढग्रस्त क्षेत्रों के लोगों में जनजागरण के लिए बुधवार से बाढ़ मुक्ति पदयात्रा शुरु की जा रही है। यह यात्रा शारदा बैराज लखीमपुर से प्रारम्भ होकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों से होते हुए तीन चरणों में आगामी दस जनवरी को विधानसभा के समक्ष समाप्त होगी।

त्यागी ने बताया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के नेतृत्व में इस पदयात्रा के दौरान बाढ़ग्रस्त लोगो के बीच जाकर जनजागृति करके, स्थाई समाधान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत लखीमपुर सीतापुर बाराबंकी, बहराइच, गोण्डा, फैजाबाद आदि जनपदों के किसानों और नगारिकों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिना किसी सूचना के लाखों क्यूसिक पानी शारदा बैराज, बनवसा बैराज, गिरजापुरी बैराज से छोड़ दिया जाता है। जिससे राज्य के अवध व पूर्वोत्तर क्षेत्र के जिलो में शारदा व घाघरा नदियों में बाढ़ आ जाती है।

इसके दुष्परिणाम में लाखों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि फसलों के साथ सैकडों जाने चली जाती है। हजारों किसान बेघर हो जाते हैं। करोडों की आर्थिक क्षति होती है। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा है, जिसके स्थाई हल के लिए राज्य व केन्द्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें