फोटो गैलरी

Hindi Newsचंडीगढ़ प्रशासन ने फिल्म सिटी परियोजना रद्द की

चंडीगढ़ प्रशासन ने फिल्म सिटी परियोजना रद्द की

चंडीगढ़ प्रशासन ने 191 करोड़ रुपए की बहुप्रचारित मल्टी मीडिया एवं फिल्म सिटी परियोजना को रद्द कर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने पेशगी का भुगतान नहीं होने तथा रीयल्टी कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स द्वारा...

चंडीगढ़ प्रशासन ने फिल्म सिटी परियोजना रद्द की
एजेंसीTue, 01 Dec 2009 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

चंडीगढ़ प्रशासन ने 191 करोड़ रुपए की बहुप्रचारित मल्टी मीडिया एवं फिल्म सिटी परियोजना को रद्द कर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने पेशगी का भुगतान नहीं होने तथा रीयल्टी कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स द्वारा निर्माण में देरी को कारण बताया है।

दूसरी ओर पार्श्वनाथ ने संघ शासित प्रदेश के प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसने समय पर जमीन नहीं दी जिसकी वजह से परियोजना में विलंब हुआ। साथ ही कंपनी ने परियोजना रद्द किए जाने के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर की है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन पार्श्वनाथ के विलंब की वजह से उसकी शुरूआती जमानत राशि 47. 75 करोड़ रुपए जब्त कर लेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और पार्श्वनाथ के बीच हुआ समझौता अब रद्द माना जाएगा क्योंकि डेवलपर्स की ओर से परियोजना संबंधी नियम और शर्तों का पालन करने में चूक हुई है। इस परियोजना को चंडीगढ़ के सारंगपुर इलाके के 30 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाना था।

परियोजना का ठेका पार्श्वनाथ और अभिनेता सतीश कौशिक ने जनवरी, 2006 में 191 करोड़ रुपए में हासिल किया था, जबकि इसके बारे में करार मार्च 2007 में किया गया था। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने हाल में फिल्म सिटी परियोजना की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें