फोटो गैलरी

Hindi Newsहॉकी गोलकीपर बलजीत की आंख का ऑपरेशन सफल

हॉकी गोलकीपर बलजीत की आंख का ऑपरेशन सफल

चोटिल भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर बलजीत सिंह की दाईं आंख की सर्जरी अलाबामा (अमेरिका) के एक निजी अस्पताल में सफल रही। बलजीत को स्थानीय समयानुसार आठ से दस बजे तक, भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे से साढ़े...

हॉकी गोलकीपर बलजीत की आंख का ऑपरेशन सफल
एजेंसीWed, 12 Aug 2009 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

चोटिल भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर बलजीत सिंह की दाईं आंख की सर्जरी अलाबामा (अमेरिका) के एक निजी अस्पताल में सफल रही।

बलजीत को स्थानीय समयानुसार आठ से दस बजे तक, भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक हुए दो घंटे के ऑपरेशन के बाद दो दिन के लिये रिकवरी रूम में रखा गया है। उन्होंने एसएमएस करके बताया कि मेरा आपरेशन सफल रहा है और मुझे दो दिन के लिये रिकवरी रूम में रखा गया है।

बलजीत सबसे पहले बाल्टीमोर के जान होप्किंग्स अस्पताल में भर्ती हुये थे। यहां के डाक्टरों ने उनसे कहा कि वे आंख की पूरी रोशनी वापस लौटने की गारंटी नहीं दे सकते। इसके बाद बलजीत अलाबामा के आंख विशेषज्ञ रोबर्ट मोरिस से सलाह लेने पहुंचे।

डॉक्टर मोरिस ने एम्स और जान होप्किंग्स की रिपोर्ट का अध्ययन करके आपरेशन करने का निर्णय लिया। बलजीत के पिता जल्द ही उनसे मिलने वहां पहुंच सकते हैं। पुणे में अभ्यास के दौरान गोल्फ की गेंद से उन्हें आंख में चोट लगी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें