फोटो गैलरी

सीलमपुर इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव जी.टी रोड के पास पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान रामकिशन पाल (38) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Jul 2009 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सीलमपुर इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव जी.टी रोड के पास पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान रामकिशन पाल (38) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने लूटपाट के चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को जी.टी रोड के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने का निशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। जांच के दौरान मृतक के छोटे भाई किशनपाल ने उसकी शिनाख्त रामकिशन पाल के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई आर्टिफिशियल नगों का काम करता था। वह माल सप्लाई करने के लिए शनिवार दोपहर अपनी साइकिल पर घर से निकला था। उसे चांदनी चौक जाना था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे कई जगह तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से केवल 4 रुपये मिले हैं। ऐसा लगता है कि लूटपाट के उद्देश्य से उसकी हत्या की गई है। फिलहाल इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें