फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरे से ढका नैनीताल

कोहरे से ढका नैनीताल

लो आसमां झुक रहा है, जमीं पर बहार बेचैन है किसके दम पर। फिल्म का यह खूबसूरत गान सरोवर नगरी में कई बार मूर्त रूप ले रहा है। दरअसल मानसून के दस्तक देने के बाद सरोवर नगरी में जब चातुर्मास अपने यौवन की...

कोहरे से ढका नैनीताल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Jul 2009 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

लो आसमां झुक रहा है, जमीं पर बहार बेचैन है किसके दम पर। फिल्म का यह खूबसूरत गान सरोवर नगरी में कई बार मूर्त रूप ले रहा है।

दरअसल मानसून के दस्तक देने के बाद सरोवर नगरी में जब चातुर्मास अपने यौवन की और बढम्ता है, तो नजारा कुछ यूं ही होता है। यहां कुदरत के कई खूबसूरत नजारे आजकल देखने को मिलते हैं। कुहरे में ढके नैनीताल को देखने का अलग ही आनंद है।

कई रंगों के बीच यहां सैर को आए पर्यटक प्रकृति के इन अनमोल नजारों का आनंद लेते हैं। इधर बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21.0तथा न्यूनतम तापमान 15.0 डिसे रहा। इसके अलावा पिछले 12 घंटे में 53.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें