फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली पुलिस के पास जल्द होंगे निगरानी वाहन

दिल्ली पुलिस के पास जल्द होंगे निगरानी वाहन

दिल्ली पुलिस राष्ट्रमंडल खेलों, वीआईपी सुरक्षा और नियम कानून संबंधी अन्य समस्याओं को सुलझाने के लिए जल्दी ही विशेष निगरानी वाहनों से लैस होने की योजना बना रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसे...

दिल्ली पुलिस के पास जल्द होंगे निगरानी वाहन
एजेंसीThu, 09 Jul 2009 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस राष्ट्रमंडल खेलों, वीआईपी सुरक्षा और नियम कानून संबंधी अन्य समस्याओं को सुलझाने के लिए जल्दी ही विशेष निगरानी वाहनों से लैस होने की योजना बना रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसे वाहनों की उपलब्धि अभी अध्ययन के चरण में है क्योंकि एक दल अमेरिका जाकर अध्ययन करने वाला है। अमेरिका की स्थानीय पुलिस और एफबीआई ऐसे ही वाहनों का उपयोग करती है।
  

उन्होंने बताया कि वाहनों में घूमने वाले कैमरे लगे होगें, जो सभी कोणों से जीवंत तस्वीरें लेने में सक्षम होंगे। वाहन में तीन से चार लोग बैठ सकेंगे और इसमें अन्य गैजेट्स के साथ एलसीडी स्क्रीन भी लगी होंगी। वाहन से सैटेलाइट के माध्यम से तस्वीरों को पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम भेजा जा सकेगा।

उन्होंने बताया दंगों या वीआईपी की यात्रा के दौरान ऐसे वाहनों के उपयोग से आसानी रहेगी। सूत्रों ने बताया हम राष्ट्रमंडल खेलों के पहले इन वाहनों की तैनाती की योजना बना रहे हैं। उन्हें स्टेडियम या ऐसे स्थानों के बाहर तैनात किया जाएगा, जहां खेलों से संबंधित गतिविधियां होंगी।

उन्होंने बताया कि वाहन दंगों के समय में प्रमाण के तौर पर तस्वीरें उपलब्ध करा सकेंगे। कई पश्चिमी देशों में पुलिस निगरानी वाहनों का संदिग्धों पर नजर रखने के लिए और दंगों के समय जीवंत तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए उपयोग करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें