फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली पुलिस ने छोटा शकील गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने छोटा शकील गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के विभिन्न स्थानों से देश के कुख्यात अपराधी सरगना छोटा शकील गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस (विशेष प्रकोष्ठ) के संयुक्त आयुक्त पीएन अग्रवाल...

दिल्ली पुलिस ने छोटा शकील गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार किया
एजेंसीSun, 05 Jul 2009 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के विभिन्न स्थानों से देश के कुख्यात अपराधी सरगना छोटा शकील गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दिल्ली पुलिस (विशेष प्रकोष्ठ) के संयुक्त आयुक्त पीएन अग्रवाल ने दावा किया कि शुक्रवार की रात राजधानी के विभिन्न इलाके से गिरफ्तार किए गए इन शूटरों के निशाने पर तीन वीवीआईपी थे। उन्होंने कहा कि सभी छह शूटर अंतरराष्ट्रीय माफिया सरगना दाऊद इब्राहीम का दाहिना हाथ समङो जाने वाले छोटा शकील के लिए काम करते हैं और इनके निशाने पर तीन वीवीआईपी थे।

अग्रवाल ने कहा कि पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी, जिससे यह पता चल सके कि उनका उद्देश्य क्या था और वे किन लोगों को निशाना बनाने वाले थे। हालांकि उन्होंने गिरफ्तार लोगों की पहचान बताने से इनकार कर दिया। उन लोगों के पास से कथित तौर पर विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस उन शूटरों से संबंधित जानकारियां गुप्त रख रही है।

सभी अपराधियों को कल तीस हजारी कोर्ट स्थित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया जिसे मजिस्ट्रेट ने स्वीकार कर लिया। बाद में सभी अपराधियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें