फोटो गैलरी

Hindi Newsपेड़ के विवाद में गोली चली, युवक घायल

पेड़ के विवाद में गोली चली, युवक घायल

विवादित शीशम के पेड़ काटने के सवाल पर बुधवार को अपराह्न् सुहवल थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में गोलियां तड़तड़ा उठीं। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये और एक...

पेड़ के विवाद में गोली चली, युवक घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Jul 2009 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

विवादित शीशम के पेड़ काटने के सवाल पर बुधवार को अपराह्न् सुहवल थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में गोलियां तड़तड़ा उठीं। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये और एक पक्ष की ओर से किसी ने तमंचे से दो राउंड गोलियां चलायीं जिससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आनन-फानन में घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जया गया जहां डाक्टरों ने गोली से घायल युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी लोकनाथ तिवारी और बेचन तिवारी के बीच लम्बे समय से पेड़ काटने का विवाद चल रहा है।

बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। देखते ही देखते लाठी-डण्डे से लैस दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गये। मारपीट के दौरान आधा दजर्न लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसबीच किसी ने तमंचे से फायर कर दिया और कारतूस के छर्रे लोकनाथ के पुत्र बिहारी तिवारी के शरीर में जा घुसे जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

दिनदहाड़े बीच गांव में गोली चलने से आसपास का इलाका भी सहम उठा। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में बिहारी तिवारी की हालत गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही सुहवल थानाध्यक्ष रणजीत राय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर लौट गये। इस मामले में पुलिस ने आधा दजर्न लोगों को चिह्न्ति किया है, लेकिन अब तक  इस मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें