फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंसेक्स में 292 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 292 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 291.90 अंकों की गिरावट के साथ 14,493.84 पर जबकि निफ्टी 99.85 अंकों की गिरावट के साथ 4291.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का...

सेंसेक्स में 292 अंकों की गिरावट
एजेंसीTue, 30 Jun 2009 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 291.90 अंकों की गिरावट के साथ 14,493.84 पर जबकि निफ्टी 99.85 अंकों की गिरावट के साथ 4291.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 45.23 अंकों की बढ़त के साथ 14830.97 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4391.50 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 153.75 अंक गिरकर 5230.09 और स्मॉलकैप 147.82 अंक गिरकर 5887.86 पर बंद हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें