फोटो गैलरी

Hindi Newsसड़क हादसे में महिला की मौत

सड़क हादसे में महिला की मौत

झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद उत्तेजित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची-टाटा मुख्यमार्ग...

सड़क हादसे में महिला की मौत
एजेंसीFri, 26 Jun 2009 01:39 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद उत्तेजित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची-टाटा मुख्यमार्ग पर एक ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और करीब दो घंटों तक सड़क जाम कर दिया।

 सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें