फोटो गैलरी

Hindi Newsजामुन के फायदे

जामुन के फायदे

जामुन के पेड़ का वानस्पतिक नाम सिजगियम कुमिनि है, इसे विभिन्न घरेलु नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाता है। प्रकृति में यह अम्लीय और कसैला होता है और स्वाद में...

जामुन के फायदे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Jun 2009 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जामुन के पेड़ का वानस्पतिक नाम सिजगियम कुमिनि है, इसे विभिन्न घरेलु नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाता है। प्रकृति में यह अम्लीय और कसैला होता है और स्वाद में मीठा होता है। अम्लीय प्रकृति के कारण सामान्यत: इसे नमक के साथ खाया जता है।

जामुन का फल 70 प्रतिशत खाने योग्य होता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज दो मुख्य स्रोत होते हैं। फल में खनिजों की संख्या अधिक होती है। अन्य फलों की तुलना में यह कम कैलोरी प्रदान करता है। एक मध्यम आकार का जामुन 3-4 कैलोरी देता है। इस फल के बीज में काबरेहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम की अधिकता होती है। यह आयरन का बड़ा स्रोत है। प्रति 100 ग्राम में एक से दो मिग्रा आयरन होता है। इसमें विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं।

अन्य खूबियां

-  जमुन को मधुमेह के बेहतर उपचार के तौर पर जाना जाता है।
-  पाचनशक्ति मजबूत करने में जामुन काफी लाभकारी होता है।
-  लिवर से जुड़ी बीमारियों के बचाव में जामुन रामबाण साबित होता है।
-  अध्ययन दर्शाते हैं कि जामुन में एंटीकैंसर गुण होता है।
- कीमोथेरेपी और रेडिएशन में जामुन लाभकारी होता है।
-  हृदय रोगों, डायबिटीज, उम्र बढ़ना और अर्थाराइटिस में जामुन का उपयोग फायदेमंद होता है।
-  जामुन का फल  में खून को साफ करने वाले कई गुण होते हैं। 
-  जामुन का जूस पाचनशक्ति को बेहतर करने में सहायक होता है।
-  जामुन के पेड़ की छाल और पत्तियां रक्तचाप को नियंत्रित करने में कारगर होती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें