फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड : कांग्रेस का असमंजस बरकरार

झारखंड : कांग्रेस का असमंजस बरकरार

झारखंड में सरकार बनवाने अथवा चुनाव करवाने को लेकर कांग्रेस का पशोपश बरकरार है। सरकार बनवाने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस और इसके सहयोगी झारखंड मुक्ति के नेता-विधायक कांग्रेस...

झारखंड : कांग्रेस का असमंजस बरकरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Jun 2009 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में सरकार बनवाने अथवा चुनाव करवाने को लेकर कांग्रेस का पशोपश बरकरार है।

सरकार बनवाने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस और इसके सहयोगी झारखंड मुक्ति के नेता-विधायक कांग्रेस आलाकमान को सीमझाने में लगे हैं जबकि कांग्रेस को अन्य सूत्रों से मिल रही सूचनाएं राज्य में लंबित विधानसभा को भंग कर इस साल के अंत तक नए चुनाव के लिए प्रेरित कर रही है। इससे पहले राजय में राज्यपाल बदलने की बात भी कही जा रही है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार डां केशवराव ने सरकार के गठन के लिए विधायकों को लटकाए रखने के अंदाज में कहा कि आलाकमान राज्य में जुगाडूं के बजाए टिकाऊ सरकार के गठन पर विचार कर सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें