फोटो गैलरी

Hindi Newsसंगठनों ने भी समर्थन में ठोकी ताल

संगठनों ने भी समर्थन में ठोकी ताल

मुलाजिमों पर बढ़ती पुलिस ज्यादती के खिलाफ अधिकांश कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही राजनीतिक संगठनों ने भी कर्मचारियों के पक्ष में ताल ठोक दी है। महासंघ...

संगठनों ने भी समर्थन में ठोकी ताल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Jun 2009 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मुलाजिमों पर बढ़ती पुलिस ज्यादती के खिलाफ अधिकांश कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही राजनीतिक संगठनों ने भी कर्मचारियों के पक्ष में ताल ठोक दी है। महासंघ के आंदोलन को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तरांचल राज्य कर्मचारी महासंघ, जल निगम जल संस्थान लाल झंडा मजदूर यूनियन ने भी अपने समर्थन का ऐलान किया है। दूसरी ओर राजनीतिक संगठन भी मुलाजिमों के पक्ष में आ गए हैं। कांग्रेस की ओर से युवा प्रदेश अध्यक्ष राजपाल खरोला ने निकाय कर्मियों की हड़ताल को समर्थन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें