फोटो गैलरी

Hindi Newsकला प्रेमी हूं मैं

कला प्रेमी हूं मैं

वीकएंड पर कहां घूमने जाना पसंद करती हैं ? वीकएंड या छुट्टियों में गुजरात स्थित दहानो में अपने फार्म हाउस पर ही जाना पसंद है, क्योंकि मेरा ससुराल वहीं है। किसी खास यात्रा का कभी न भूलने वाला...

कला प्रेमी हूं मैं
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 Jun 2009 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

वीकएंड पर कहां घूमने जाना पसंद करती हैं ?
वीकएंड या छुट्टियों में गुजरात स्थित दहानो में अपने फार्म हाउस पर ही जाना पसंद है, क्योंकि मेरा ससुराल वहीं है।

किसी खास यात्रा का कभी न भूलने वाला अनुभव?
शादी के बाद पति के साथ पहली विदेश यात्रा पर पेरिस घूमने गई, क्योंकि मुझे कला से प्रेम है। वहां की कलाकृतियों के साथ ही एफिल टावर का रोमांच आज भी याद आता है।

किसी यात्रा की खराब यादगार?
जब पहली बार गर्भवती हुई तो उस समय मुझे दिल्ली से मुंबई जाना था। मैंने शाम को सात बजे फ्लाइट पकड़ी।  मौसम के चलते फ्लाइट रात को दो बजे मुंबई पहुंची।

लंबी छुट्टियां आईलैंड पर बिताना पसंद करेंगी या विदेश में शॉपिंग करके?
लंबी छुट्टियां घर में अपने परिवार के साथ ही बिताना पसंद करूंगी।

वीकएंड को खास बनाने के लिए क्या करती हैं?
दोपहर को भोजन के बाद बीच पर घूमने निकलती हूं।

घूमने जाने से पहले किन चीजों को हमेशा याद रखती हैं?
 मंदिर के पुजारी के सामान की व्यवस्था जाने से पहले ध्यान रखती हूं और फिर घर को लॉक करके ठाकुरजी के भरोसे निकल जाती हूं।

विश्व की किस हस्ती के साथ यात्रा पर जाना पसंद करेंगी?
 अपने पति के साथ ही डेट पर जाना पसंद करूंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें