फोटो गैलरी

Hindi Newsमुरमुरा या कुरमुरा!

मुरमुरा या कुरमुरा!

जब बच्चे गरमी की छुटिट्यों में घर आते हैं और हर दो घंटे पर कुछ खाना चाहते हैं तो ऐसे में मुरमुरा या कुरमुरा काफी काम आता है। यह बहुत हलका नाश्ता है। इसके खाने से लंच या डिनर की भूख खत्म नहीं होती।...

मुरमुरा या कुरमुरा!
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 Jun 2009 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जब बच्चे गरमी की छुटिट्यों में घर आते हैं और हर दो घंटे पर कुछ खाना चाहते हैं तो ऐसे में मुरमुरा या कुरमुरा काफी काम आता है। यह बहुत हलका नाश्ता है। इसके खाने से लंच या डिनर की भूख खत्म नहीं होती। एल्योना फ्रीजर में हमेशा उपयोग में आने वाली कुछ चटनियां रखती है। वक्त पर काम आती हैं। मुरमुरा हल्का-सा रोस्ट किया जाता है और टिन में रखी जाता है।

जब मैं दिल्ली में रहता था, तब मुरमुरे को कुरमुरा कह कर प्रयोग में लाता था। लोहड़ी में कुरमुरे फुलियों के लड्डू जरूर होना चाहिए थे। मुझे कुरमुरे के गुड़ लड्डू की बहुत याद आती है। मेरी मां कुछ ही देर में तैयार कर देती थी। एक कड़ाही में कुछ गुड़ गरम कीजिए। जब वह गल कर सुनहरा नजर आने लगे तो कड़ाही आग पर से उतार लीजिए। फिर कड़ाही में उतने कुरमुरे डालिए, जितने कड़ाही में आ सकते हैं। अपनी हथेलियों में हल्का-सा पानी लगा कर कर गीला कर लीजिए और गुड़ लगे कुरमुरे को लड्डू की शक्ल में बना लीजिए। अत्यंत मीठे लड्डू तैयार हैं।

कुछ वर्षो पहले मैं इंदौर गया था। वहां मुझे सेव परमल बनाने का विचार आया। सेव और मुरमुरे को मिला देने से उसे सेव परमल कहते हैं। मैं कुछ नए तरह के नाश्ते की कल्पना कर रहा था। मैंने अपनी एक सहयोगी से यह नया नाश्ता बनाना सीखा। उसने मुरमुरे को पानी में डाल दिया और उसे पानी में से निकाल कर उसको हल्के से दबा कर पानी निकाल दिया। फिर सरसों के तेल में भून कर, करी पत्ता और सूखे मसाले डाल कर सर्व किया। मुरमुरे के बेस से उपमा बनाया ज सकता है। कटे प्याज को तब तक तलिए, जब तक वह गुलाबी न हो जाए। फिर उसमें टमाटर, कटी हरी मिर्च, नींबू का रस, नमक और चीनी डालें और उसके  बाद चुरमुरे को पानी में भिगो कर उसका पानी निचोड़ कर डाल दीजिए। उसके ऊपर हरी धनिया काट कर छिड़क दीजिए। गरमियों में दोपहर के बाद जब गेस्ट आएं, तब उनको सर्व कीजिए। चिवड़े के लिए भी मुरमुरा मेरा प्रिय बेस है, क्योंकि मूंगफली तलने के लिए बहुत कम तेल की जरूरत पड़ती है।

सूखे नारियल के टुकड़े और भुने चने की दाल या दलिया  में सरसों के बीज, कड़ी पत्ता, कटी हरी मिर्च का तड़का लगा कर चिवड़ा मिला दीजिए फिर नमक मिला दीजिए। यदि इच्छा हो तो हल्दी भी डाल दीजिए। स्वादिष्ट बनेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें