दिनदहाड़े प्रेमिका को चाकू मारकर प्रेमी कर लिया आत्महत्या
बिंदापुर इलाके में एक महिला की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने दिनदहाड़े चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कृष्णपाल यादव (27) नामक इस युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को...
बिंदापुर इलाके में एक महिला की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने दिनदहाड़े चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कृष्णपाल यादव (27) नामक इस युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक स्युसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने महिला के साथ उसके 6 साल से अवध संबंध होने की बात लिखी है।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रजनी (बदला हुआ नाम) अपने पति रामदीन और चार बच्चों के साथ बिंदापुर के जीवन पार्क इलाके में रहती थी। वह नौकरानी का काम करती थी। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे वह काम खत्म करके अपने घर जा रही थी। वह जब सी-ब्लॉक के पास पहुंची तो वहां अचानक कृष्णपाल (27) पहुंच गया। उसकी रजनी से काफी कहासुनी हुई। इसी बीच उसने चाकू निकालकर रजनी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रजनी घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी और कृष्णपाल घटनास्थल से फरार हो गया।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल रजनी को अस्पताल ले जया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले कि पुलिस आरोपी कृष्णपाल तक पहुंचती पता चला कि बिंदापुर एक्सटेंशन में स्थित अपने घर पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसके शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को उसके कपड़ो पर खून के निशान भी मिले हैं।
घर से मिले एक स्युसाइड नोट में कृष्णपाल ने लिखा है कि उसके रजनी से पिछले 6 साल से अवध संबंध थे। पिछले कुछ समय से रजनी ने उससे मिलना छोड़ दिया था और वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। उसकी बेवफाई से परेशान होकर कृष्णपाल ने उसकी हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके घर से रजनी की कुछ फोटो भी मिली हैं। मूल रूप से एटा का रहने वाला कृष्णपाल इस घर में अकेले रहता था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी उससे अलग रहती थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भिजवा दिया है।